बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'दादा' को लेकर चर्चा में हैं। यह क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बायोपिक है। इस फिल्म का पहला पोस्टर जुलाई में रिलीज हुआ था जिसका लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया था। लोगों का कहना था कि AI जेनरेटेड इमेज है। पहली बार राजकुमार राव ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

राजकुमार का कहना है कि टीम उसके लिए जिम्मेदार थी और उन्हें अपना सबक भी मिल गया। 'दादा' का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं। Mashable India से बात करते हुए राजकुमार ने कहा कि उन्हें इस फिल्म के फर्स्ट लुक के लिए बहुत आलोचना मिली थी।

 

यह भी पढ़ें: निधन के बाद इन तीनों में नजर आएंगे नाना पाटेकर, जानिए कब होंगी रिलीज?

'दादा' के फर्स्ट पोस्टर की हुई थी जमकर आलोचना

राजकुमार राव ने कहा, 'जिन्होंने भी इसे बनाया है। उन्हें समझ आया कि किसी भी चीज में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अपना समय लेना चाहिए, किसी चीज की कोई जल्दी नहीं है। मुझे लगता है कि उन्होंने अपना सबक सीख लिया होगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी सीखा होगा कि दादा की क्रेजी फैन फॉलोइंग है।'

 

इस बात चीत में राजकुमार ने कहा, 'सिनेमा में एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इसे एक टूल की तरह इस्तेमाल करना चाहिए। न कि इसे इंसानों से रिप्लेस करना चाहिए। टेक्नोलॉजी के अपने फायदे और नुकसान है। एआई आएगा। आप उसे रोक नहीं सकते हैं लेकिन इसका इस्तेमाल एक सपोर्टिंग सिस्टम की तरह करना चाहिए। आप इस पर पूरी तरह से निर्भर नहीं हो सकते हैं। मैं नहीं चाहता हूं कि ऐसा हो क्योंकि इससे लाखों लोगों का जीवन प्रभावित होगा। हम रूम में बैठकर हर चीज को रीक्रिएट नहीं कर सकते हैं। आप उसे इंसानों की भावना से रिप्लेस नहीं कर सकते हैं क्योंकि हम सब एआई का काम देख रहे हैं। हम जानते हैं कि यह एआई है। यह मजाक नहीं है। आप जानते हैं कि यह फेक है। आप सबकुछ तो एआई से नहीं बना सकते हैं।'

 

 

 

यह भी पढ़ें: Pati Patni Panga 2: मनोज तिवारी की पत्नी समेत ये लोग पहली बार शो में दिखेंगे

कब रिलीज होगी 'दादा'?

राजकुमार इन दिनों 'दादा' पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह गांगुली से कई बार मिल चुके हैं। हमने उनके घर का शॉट भी रखा है। हमने ईडन गार्डन में शूट किया था।राजकुमार ने कहा, 'मैंने गांगुली के साथ बहुत समय बिताया है। बहुत सी बातें थी जिससे वह कैमरा पर कहने में सहज नहीं थे लेकिन उन्होंने मुझे बताया। उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कई चीजों का जिक्र किया। वह भारतीय टीम को बनाने वाले हैं जिसे आज हम सब जानते हैं। इसकी नींव उन्होंने रखी हैं। फिल्म में उनके जीवन के मुश्किल समय को भी दिखाया गया है। यह फिल्म अगले साल मई महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।