1987 में रामानंद सागर की 'रामायण' रिलीज हुई थी। टीवी पर कई रामायण की कहानी पर आधारिक शोज आ चुके हैं लेकिन रामानंद सागर की रामायण का आज भी कोई मुकाबला नहीं है। कोरोना काल में भी रामानंद सागर की 'रामायण' को टीवी पर दोबारा प्रसारित किया गया था। इस सीरियल में राम, सीता, लक्ष्मण, रावण समेत तमाम किरदारों को घर-घर में पहचान मिली। ये किरदार लोगों को आज भी याद है।
हाल ही में रामानंद सागर की फेमस तिकड़ी अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी साथ में नजर आए। शो में अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका ने माता सीता और सुनील ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया था। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि इस शो के बाकी कलाकार अब कहां है?
यह भी पढ़ें: हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में परिवार
कहां हैं रामायण के बाकी कलाकार?
अरविंद त्रिवेदी
अरविंद त्रिवेदी ने शो में रावण का रोल प्ले किया था। उनकी दमदार ऐक्टिंग के कारण लोग उन्हें असल जिंदगी में भी वैसा ही समझने लगे थे। उन्होंने गुजराती फिल्मों में खूब काम किया था। भले ही वह आज हमारे बीच में नहीं रहें लेकिन उनके काम को हमेशा याद रखा जाएगा।
संजय जोग
संजय जोग ने शो में भरत का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। अब वह हमारे बीच में नहीं हैं। उनका लिवर इंफेक्शन के चलते 40 की उम्र में निधन हो गया था।
पद्मा खन्ना
पद्मा खन्ना ने 'रामायण' में कैकेयी का रोल प्ले किया था। वह फिल्मों और टीवी से दूर है। वह अब न्यू जर्सी में रहती हैं और वहां पर अपनी डांस अकेडमी चलाती है।
यह भी पढ़ें: 1000 करोड़ की फिल्म का सीक्वल बनाएंगे शाहरुख खान, एटली संग फिर करेंगे काम
बाल धुरी
'रामायण' में बाल धुरी ने राजा दशरथ का किरदार निभाया था। वह मराठी सिनेमा के जाने माने ऐक्टर हैं। बाल धुरी गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
समीर राजदा
रामायण में समीर राजदा ने शत्रुघ्न का रोल प्ले किया था। वह अभी भी टीवी में ऐक्टिव हैं।
सुलक्षणा खत्री
सुलक्षणा ने 'रामायण' में मांडवी का रोल प्ले किया था। वह टीवी में ऐक्टिव हैं और सास के रोल में नजर आती हैं।
दारा सिंह
दारा सिंह ने हनुमान का रोल प्ले किया था। उनका किरदार टीवी के इतिहास में अमर हो गया। उनका 2012 में निधन हो गया था।
ललिता पवार
ललिता पवार ने शो में मंथरा का रोल प्ले किया था। उनके किरदार की वजह से लोग उन्हें असल जिंदगी में नफरत करने लगे थे। 1998 में उनका निधन हो गया था।
