निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर और साई के अलावा फिल्म में रवि दुबे, यश और सनी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग इस साल की दिवाली पर रिलीज होगा।
सोशल मीडिया पर हाल ही में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की राम-सीता के अवतार में एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना हैं कि यह तस्वीर फिल्म से सेट से वायरल हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह तस्वीर एआई जेनरेटेड है।
यह भी पढ़ें: दूरदर्शन से चमकी इन सितारों की किस्मत, एक को तो 12 साल तक नहीं मिला था काम
क्या 'रामायण' के सेट से लीक हुई तस्वीर?
यह तस्वीर टीवी शो सिया के राम से बनाई गई है। इसमें रणबीर और साई पल्लवी की तस्वीर को लगाया गया है। इस शो में अभिनेता आशीष शर्मा ने भगवान राम का किरदार निभाया था। आशीष ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि एआई मेरे बालों को रिप्लेस नहीं कर पाया है। इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर आशीष की तारीफ करने लगे। उनका कहना है कि आशीष ने टीवी पर भगवान राम के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया था।
'रामायण' का पोस्टर कब हो सकता है रिलीज?
'रामायण' का पोस्टर पहले 26 मार्च को रामनवमी के मौके पर रिलीज होने वाला था। मेकर्स फिल्म के स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक को शेयर करने वाले थे लेकिन यूएस इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण पोस्टर शेयर नहीं किया जाएगा। 'रामायण' भारतीय नहीं बल्कि ग्लोबल प्रोजेक्ट है। यह एक बिग बजट मूवी है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है।
यह भी पढ़ें: शकीरा के फैन हैं तो खुश हो जाइए, नए टूर की टिकट कहां मिलेगी जान लीजिए?
रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म
'रामायण' के करियर की यह सबसे बड़ी फिल्म है। पहली बार रणबीर और साई पल्लवी ने साथ में पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है। साई पल्लवी साउथ इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड ऐक्टर्स में से एक हैं। वह जल्द हिंदी सिनेमा में फिल्म 'एक दिन' से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद मुख्य भूमिका में हैं।
