नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'मंगल रंग' रिलीज किया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है। यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी।
'मंगल राम' गाने में सीता और राम की शादी को दिखाया है। इस गाने के लिरिक्स को कुमार विश्वास ने लिखा है।. गाने में राम-सीता के पवित्र प्यार के सफर को दिखाया है। हालांकि इस गाने में कव्वाली का ट्विस्ट लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि म्यूजिक स्टाइल को फिल्म के हिसाब से होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 'मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ गईं', लव गिल को सताया बदनामी का डर
'मंगल राम' गाने की हुई आलोचना
एक व्यक्ति ने लिखा, 'सूफी कव्वाली रामायण में कोई सोच नहीं सकता है। जीरो कल्चरल ग्राउंडिंग, जीरो रिसर्च। कृप्या करके इतिहास को रेगुलर फ्राइडे रोमकॉम की तरह ट्रीट मत करो।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'कव्वाली रामायण में, ए.आर रहमान आपको कभी भी निराश नहीं करते।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'थैक्यू ए.आर रहमान सर आपने तमिल गाने को कव्वाली के रूप में रामायण में प्रसत्तुत किया।'
चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'रामायण का कोई भी गाना अच्छा नहीं है। सिर्फ बीजीएम अच्छा है। सभी गाने ठीक ही है। खासतौर से इस गाने में कोई वाइब नहीं है। इससे अच्छा तो शुद्ध संस्कृत में गाया होता जो इससे 100 गुना बेहतर होता।'
Kun Faya Kun से हुई तुलना
कुछ लोग इस गाने की तुलना तमिल फिल्म Kandukondain Kandukondain का Enna Solla Pogirai ट्रैक से कह रहे हैं। कुछ ने इस गाने की तुलना Kun Faya Kun से कव्वाली से भी की है। अभी तक मेकर्स ने इन दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
