बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ फिल्म 'धुरंधर' की चर्चा हो रही है। यह एक ऐक्शन थ्रिलर मूवी है। फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में अभिनेत्रा सारा अर्जुन ने रणवीर की प्रेमिका की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी कंधार हाईजैक से शुरू होती है।

 

इस घटना के बाद आईबी चीफ अजय सान्याल (आर माधवन) पाकिस्तान से बदला लेना चाहते हैं और इसीलिए ऑपरेशन 'धुरंधर' को शुरू करते हैं। आइए जानते हैं 'धुरंधर' में नजर आने वाले पांचों कैरेक्टर में से कौन सा रियल लाइफ से लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: इन 10 फिल्मों ने मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर की सबसे ज्यादा कमाई

 

अर्जुन रामपाल

 

माना जा रहा है कि फिल्म में अर्जुन रामपाल ने इलयास कश्मीर का किरदार निभाया है। इलियास कश्मीरी ने दुनियाभर में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। 2000 में एलओसी पर हुए हमले के बाद इलयास का नाम पहली बार मीडिया में आया था। इस घटना के बाद पाकिस्तानी इलयास हीरो बन गया। इलयास ने धीरे-धीरे अपने पैर पसारना शुरू कर किए और लादेन के बाद आतंक का दूसरा सबसे बड़ा नाम बन गया था।

 

अक्षय खन्ना

 

अक्षय खन्ना ने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी दमदार ऐक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। रहमान डकैत का असली नाम अब्दुल रहमान बलूच था। वह एक पाकिस्तानी गैंगस्टर था जिसने 2000 के दशक में ल्यारी में आतंक मचाया था। वह बहुत बड़ा गैंगस्टर था। 2009 में रहमान और कराची पुलिस के साथ शूटआउट हुआ और उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें- धुरंधर का गाना FA9LA हुआ ट्रेंड, जिसने अक्षय खन्ना को बनाया स्टार, कौन हैं रैपर?

 

संजय दत्त

 

संजय दत्त ने फिल्म में एसपी चौधरी असलम खान का किरदार निभाया है। 1980 के दशक में वह सिंध पुलिस में एसएसआई के रूप में शामिल हुए थे। वह ल्यारी टास्क फोर्स के लीडर थे। असलम ने तालिबान और गैंग्स के खिलाफ कार्रवाई की थी। 2009 में असलम और रहमान के बीच में एनकाउंटर हुआ था। असलम को अपने सख्त कार्रवाई के कारण तहरीकतालिबान पाकिस्तान से धमकियां मिलती रही। 9 जनवरी 2024 को उनकी मौत हो गई थी।

 

आर माधवन

 

आर माधव ने फिल्म में आईबी चीफ अजय सान्याल का किरदार निभाया है। उनके किरदार को लोग भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कैरेक्टर से प्रेरित बता रहे हैं। फिल्म में माधवन और उनके लुक में समानता दिखाई है लेकिन मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है। निर्देशक ने फिल्म की कहानी को सत्य घटना से प्रेरित बताया है।

 

रणवीर सिंह

 

रणवीर सिंह ने फिल्म में हमजा का किरदार निभाया है। उनके किरदार को लोग शहीद मेजर मोहित शर्मा से प्रेरित बता रहे थे लेकिन फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने कहा कि रणवीर का किरदार मेजर मोहित पर आधारित नहीं है। रणवीर सिंह के किरदार का खुलासा फिल्म के दूसरे पार्ट में होगा। 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी गई है। फिल्म का दूसरा भाग 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।