पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, शहजाद पूनावाला और स्वरा के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने कंटेस्टेंट्स को बड़ा झटका दिया। शो में हाल ही में एक नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। इस कंटेस्टेंट को जहां एक तरफ देखकर सभी खुश हुए तो दूसरी तरफ शहजाद पूनावाला बौखला गए।
शो का नया प्रोमो सामने आया है। वीरेंद्र सहवाग ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि आपसे एक पूनावाला संभाला नहीं जाता है, मैं यहां पर दो पूनावाला लेकर आया हूं। वाइल्ड कार्ड एंट्री तहसीन पूनावाला। तहसीन ने शो में आते ही कहा, 'मुझे तो देखकर सब खुश हुए सिवाय एक व्यक्ति के। शहजाद कभी भी चुप नहीं होता है। आज मेरे आने पर चुप हो गया है।'
यह भी पढ़ें: क्या 'रामायण' में हुआ AI का इस्तेमाल? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने दिया जवाब
भाई तहसीन की एंट्री से खुश नहीं शहजाद
इस पर वीरेंद्र ने कहा कि शहजाद का तो यह कहना है कि सिर्फ एक पूनावाला काफी है। इस पर तहसीन ने कहा कि वह पूनावाला यह पूनावाला है क्योंकि मैं शो में उनको नहीं रहने दूंगा। तहसीन की बातों का शहजाद ने कोई जवाब नहीं दिया। वह उन्हें देखकर गुस्से से भरे थे। उनके चेहरे पर यह भाव साफ दिख रहा था।
शहजाद और तहसीन दोनों सगे भाई हैं। दोनों अलग -अलग राजनीतिक पार्टियों को सपोर्ट करते हैं। इन दोनों भाइयों में आपस में बिल्कुल नहीं बनती है। कई टीवी डिबेट शो में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ भी बोलते रहे हैं। अब दोनों भाइयों को साथ में देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाला है।
यह भी पढ़ें: 'मैंने राम के लिए नर्सरी राइम्स लिखी न कव्वालियां', मनोज मुंतशिर किस पर भड़क गए?
प्रियंका को सहवाग से पड़ी डांट
शो में कंटेस्टेंट्स को आइना दिखाने के लिए नयनदीप को बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन आप शो में सबसे पुच्छर लग रहे हैं। इस पर प्रियंका कहती हैं, 'पूनावाला सबसे बड़ा पुच्छर है। स्वरा जी और करण पुच्छर बनना बंद करो।' प्रियंका की इस बात से करण और स्वरा भड़क जाते हैं। इसके बाद तीनों में बहस छिड़ जाती है। कंटेस्टेंट्स को लड़ते देखकर सहवाग प्रियंका से पूछते हैं कि आप कोई और पॉइंट है? इस पर सहवाग ने कहा कि अब आपकी आवाज मुझे नहीं आनी चाहिए।
