पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे आंदोलन के बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आदोलन का समर्थन करने वाले सलमान ने अब कह है कि सरकार ने कार्रवाई का भरोस दिया है, इसलिए अब आंदोलनकारियों, खासकर छोत्रों को अपने घर लौट जाना चाहिए।
बुधवार को सलमान खान ने पहली बार CJP के आंदोलन पर खुलकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि पेपर लीक एक बेहद गंभीर मुद्दा है और देशभर के छात्रों का बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होना सराहनीय है। उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली में हुए संसद चलो प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर दुख जताते हुए कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण था और इसका हिंसक होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह भी पढ़ें: सलमान से लेकर आलिया तक, छात्रों के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स
सलमान खान का बयान
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'छात्र हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं चाहे उनकी पढ़ाई हो या उनकी सुरक्षा। इसलिए उन्हें चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है और न ही अपने माता-पिता को परेशान करने की। प्रधानमंत्री जी भी इस मामले पर ट्वीट कर चुके हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसलिए मैं सभी छात्रों से अपील करता हूं कि वे अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के साथ रहें।'
सोनम की भूख हड़ताल पर सलमान खान का बयान
सलमान खान ने सोनम वांगचुक की हड़ताल पर लिखा, 'सोनम, अब बस करो भाई। अनशन को और मत बढ़ाओ। अगर आगे कभी जरूरत पड़ी, हालांकि मुझे नहीं लगता कि पड़ेगी, तो उसके लिए भी अपनी ताकत बचाकर रखो। अब कुछ खा लो। चाहो तो मैं अपने घर से खाना भेज देता हूं।'
यह भी पढ़ें: किरण बेदी ने PM मोदी को सुझाया छात्रों से निपटने का तरीका, कहा जैसे BSF...
कई फिल्मी सितारे छात्रों के समर्थन में आए
हाल के दिनों में सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारे छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट , राजकुमार राव , आर माधवन, जॉन क्यूसैक, सोनाक्षी सिन्हा, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, शबाना आजमी, प्रकाश राज और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है। इन सभी ने छात्रों के साथ खड़े होने की बात कही है और पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग की है।
