सलमान खान इन दिनों फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ समय पहले फिल्म का गाना 'मदिरापान' रिलीज हुआ था। गाने में सलमान बाकी सैनिकों के साथ जमकर डांस करते नजर आए थे। इस गाने में उनके डांस और स्वैग ने फैंस का दिल जीत लिया था। अब गाने के कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने गाने से जुड़ा बीटीएस किस्सा शेयर किया है।
उन्होंने सलमान के मेहनत की तारीफ करते हुए है कि उन्होंने इस गाने की रिहर्सल की थी जो ज्यादातर नहीं करते हैं। Variety India से बात करते हुए मुदस्सर ने कहा, 'सलमान इस गाने की शूटिंग को लेकर बहुत अलर्ट थे। उन्होंने सुबह 10 बजे सेट पर आकर सबके चौंका दिया, जिस प्रकार से सभी क्रू मेंबर्स आते थे।'
यह भी पढ़ें: 'ओ साथी रे' का ट्रेलर रिलीज, इम्तियाज अली की सीरीज में दिखेगा लव ट्राएंगल
सलमान ने 'मदिरापान' के लिए की थी रिहर्सल
सलमान के काम की तारीफ करते हुए मुदस्सर ने कहा, 'पूरी शूटिंग के दौरान उन्होंने हमें बहुत सपोर्ट किया। वह सुबह 10 बजे ही सेट पर पहुंच गए जिससे हम सभी हैरान रह गए। हम 10 बजे आ रहे थे और वह भी उसी समय आ गए। शूटिंग के 4-5 दिन तक उनका पूरा ध्यान था। वह लगातार देख रहे कि कैसे काम आगे बढ़ रहा है और यह पक्का करते थे कि सब कुछ सही जगह पर है। मैं हमेशा की तरह उनकी कड़ी मेहनत से प्रभावित हुआ लेकिन इस गाने पर वह हर चीज में खुद शामिल रहे।'
उन्होंने आगे बताया कि सलमान आमौतर पर अपने डांस स्टेप्स की प्रैक्टिस नहीं करते हैं। वह सेट पर सिखते थे तभी परफॉर्म करते थे। हालांकि मदिरापान के साथ सलमान ने इस पैटर्न को बदल दिया। उन्होंने इस गाने के लिए एक से दो दिन तक रिहर्सल की थी।
यह भी पढ़ें: करोड़ों की फिल्म में प्रोड्यूसर को कितना मिलता है पैसा?
गाने में ऐक्शन रिंग का हुआ इस्तेमाल
मुदस्सर ने आगे कहा कि सलमान ने सिर्फ अपनी ही नहीं, बाकी ऐक्टर्स की परफॉर्मेंस, डांसर्स के कॉस्ट्यूम और उनके पूरे लुक पर ध्यान दिया। इस गाने के लिए हमने बोल्ट का भी इस्तेमाल किया। वह ऐसा ऐक्शन कैमरा रिंग है जो पलक झपकते ही बहुत तेजी से दाएं-बाएं और ऊपर- नीचे घूम सकता है। इससे पहले उनका ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुआ। इसके इस्तेमाल से विजुअल्स में बहुत ज्यादा एनर्जी आ जाती है और वह इस आइडिया के लिए पूरी तरह तैयार थे।
