टीवी अभिनेत्री सारा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक से दो दिन पहले शादी की थी। सारा मुस्लिम हैं और उनके पति हिंदू हैं। इसलिए दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की है। 'बिदाई' फेम अभिनेत्री ने पहले शादी की थी और अब निकाह किया है। उन्होंने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। निकाह की तस्वीर में सारा ने सिर पर फूलों का सेहरा बांधा हुआ है। ये सेहरा मुस्लिम शादियों में दूल्हे और दूल्हन को बांधा जाता है।

 

एक फोटो में दोनों एक-दूसरे के साथ खोए हुए नजर आए। दोनों को लंबे समय से इस बात का इंतजार था। दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। शादी में सारा ने लाइट गोल्डन कलर का लहंगा पहना है। कृष भी व्हाइट शेरवानी में बहुत जंच रहे हैं। वह अपनी दुल्हन के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। फैंस कपल पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- विक्की कैटरीना की जूता छुपाई पर हुआ था बड़ा झगड़ा, कैसे सुलझा था मामला?

सारा ने पहले हिंदू रीति-रिवाज से रचाई थी शादी

सारा ने सोशल मीडिया पर दो दिन पहले अपने शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। लाल जोड़े में सारा बला की खूबसूरत लग रही थीं। पहली फोटो में कृष सारा की मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा था, 'मांग का ये सिंदूर है, सिर्फ लाल नहीं, मेरे हम का नूर है।'

कौन हैं कृष पाठक?

कृष पाठक अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं। सुनील लहरी को रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए जाना जाता है। कृष और सारा ने  म्यूजिक एल्बम डर डर जाऊं में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। कृष भी अभिनेता हैं। उन्होंने कई शोज में काम किया है।

 

यह भी पढ़ें- 'टॉक्सिक' के पोस्टर ने मचाया धमाल, रणवीर संग होगा क्लैश, कौन बनेगा असली धुरंधर?

 

रिपोर्टे्स के मुताबिक सारा कृष से 4 साल बड़ी हैं। वह अभी 32 साल के हैं और सारा 36 साल की हो गई हैं। सारा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अली मर्चेंट से शादी की थी जिसका प्रसारण 'बिग बॉस 4' में हुआ था। हालांकि शादी के 2 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।