आज का समय काफी बदल गया है। ज्यादातर लोग टीवी नहीं देखते हैं। वे अपने मोबाइल फोन में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शोज और फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। टीवी चैनल्स भी डिजिटल हो गए हैं लेकिन 80 और 90 के दौर में ऐसा नहीं था। उस दौर में टीवी को एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा तरीका मानते थे। उस दौर में दूरदर्शन पर कई सीरियल्स आते थे।

 

उस समय दूरदर्शन पर 'जुनून', 'बुनियाद', 'हम पांच' और 'शक्तिमान' जैसे कई हिट शोज आते थे। इन शोज की वजह से कई कलाकारों को फिल्मों में काम करने का मौका मिला। हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो आज बॉलीवुड के चमकते सितारे हैं।

 

यह भी पढ़ें: शकीरा के फैन हैं तो खुश हो जाइए, नए टूर की टिकट कहां मिलेगी जान लीजिए?

दूरदर्शन के सीरियल्स से इन कलाकारों को मिली पहचान

शाहरुख खान

 

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत 'फौजी' और 'सर्कस' जैसे टीवी शोज से की थी। उन्होंने 3 साल बाद फिल्म 'दीवाना' में बॉलीवुड में एंट्री की थी।

 

आर माधवन

 

आर माधवन ने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने 'सी हॉक्स', 'बनेगी अपनी बात' और 'घर जमाई' जैसे टीवी शोज में काम किया था। उन्होंने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

 

विद्या बालन

 

विद्या बालन इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि विद्या ने अपने करियर की शुरुआत 'हम पांच' शो से की थी। इस शो से उन्हें पहचान मिली लेकिन इंडस्ट्री तक का सफर तय करने में उन्हें 10 साल लग गए। 2005 में विद्या ने फिल्म 'परिनीता' से इंडस्ट्री में कदम रखा था।

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग मनाया T 20 वर्ल्ड कप का जश्न, कौन हैं?

 

नवाजुद्दीन सिद्धीकी

 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में होती हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत कड़ी पड़ी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो 'परसाई कहते हैं' से की थी। इस शो के 2 से 3 एपिसोड में वह नजर आए थे। उन्होंने कई इंटरव्यूज में बताया है कि उन्हें लंबे समय तक छोटे-मोटे रोल मिलते थे। 2012 में फिल्म 'गैंग ऑफ वासेपुर' से उन्हें पहचान मिली।

 

इरफान खान

 

इरफान खान ने 32 साल के फिल्म करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी। उन्होंने अपना करियर तो फिल्म से ही शुरू किया था लेकिन काम नहीं मिलने के कारण उन्होंने टीवी की तरफ रूख किया था। इरफान ने दूरदर्शन के शो 'भारत की खोज', 'सारा जहां हमारा', 'चाणक्य', 'बनेगी अपनी बात' और 'चंद्रकांता' जैसे सीरियल्स में काम किया था। इसके बाद उन्हें पहचान मिली थी।