नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अभिनेता शरद केलकर ने रावण की आवाज दी है। वह कमाल के ऐक्टर होने के साथ-साथ डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली 'काली खेती' को लेकर चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर शरद ने 'रामायण' के बारे में बात की।
उन्होंने कहा था कि यश का परफॉर्मेंस इतना शानदार था कि उनका आवाज डालना बहुत मुश्किल था। उन्हें नहीं लगता है कि रावण का किरदार यश के अलावा कोई और निभा सकता है। वह कमाल के ऐक्टर हैं। साथ ही उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद किया कि रावण की आवाज में उन्हें पसंद किया गया।
यह भी पढ़ें: जहां से जुड़ा है 'रामायण' का इतिहास, वहां कैसी कमाई कर रही फिल्म?
क्या आवाज के कारण दबी ऐक्टिंग?
शरद ने 'बाहुबली' में प्रभास और 'आदिपुरुष' में भी प्रभास के लिए डबिंग की थी। 2015 में 'बाहुबली' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली के लिए हिंदी में डब किया था। आज भी उनकी दमदार आवाज लोगों के जहन में है। इतना ही नहीं 'आदिपुरुष' में भी प्रभास के लिए शरद ने ही अपनी आवाज दी थी। बतौर डबिंग आर्टिस्ट लोग उन्हें जानते हैं लेकिन दमादार ऐक्टर होने के बावजूद भी उनके किरदारों को नहीं जानते हैं, न ही उन्हें फिल्मों में उस तरह का मौका दिया जा रहा है जिसके वह हकदार हैं।
नहीं मिल रहे एक्टिंग प्रोजेक्ट्स
सुपरटॉक्स संग पॉडकास्ट में शरद केलकर ने कहा था, 'एक ऐक्टर के तौर पर मुझे शायद वह नहीं मिल रहा है जो मैं करना चाहता हूं। मुझे उसका कारण समझ नहीं आता है। जब मैं बाकी लोगों को देखता हूं और मुझे लगता है कि ये तो मैं भी कर सकता हूं और शायद बेहतर कर सकता हूं। लोग आकर मुझसे कहते हैं कि उनकी जगह आप होते तो बहुत अच्छा करते। आवाज तो मैंने खुद समझी। ऐक्टिंग करियर के 5 से 7 साल बाद मैंने खुद की आवाज समझी।'
उन्होंने कहा, 'मैं डबिंग इंडस्ट्री से खुश नहीं हूं। प्रोड्यूसर्स यहां पर पैसा बचाने की कोशिश करते हैं। अगर फिल्म हिंदी में नहीं चली तो डबिंग आर्टिस्ट पर दोष डाल देते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें उतना सम्मान नहीं मिलता है।'
यह भी पढ़ें: 'तेरी पैंट में नाड़ा नहीं', मुंहबोली बहन लव पर स्काउट ने किया भद्दा कमेंट
सताया टाइपकास्ट होने का डर
शरद ने 'रामलीला', 'लक्ष्मी', 'तान्हाजी 'और 'द फैमिली मैन' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है। 'तान्हाजी' में उन्होंने शिवाजी महाराज का रोल निभाया। वहीं 'रामलीला' में उन्होंने नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में खलनायक का रोल मिला। इंडस्ट्री में अपनी इस इमेज को बदलने के लिए उन्होंने 'द फैमिली मैन' में काम किया है। सिर्फ फिल्में ही नहीं टीवी शोज मे शरद ने काम किया है।
