सुभाष घई ने महिमा चौधरी को फिल्म 'परदेस' से इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। इस फिल्म में महिमा के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। लोगों का कहना था कि दोनों के बीच में अफेयर था। बाद में महिमा ने सुभाष के खिलाफ कोर्ट केस किया था। महिमा ने सुभाष पर उनकी छवि करने का आरोप लगाया था। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी कुछ भी नहीं कहा।

 

अब सालों बाद टीवी अभिनेत्री स्मिता जयकर ने दोनों के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। स्मिता भी फिल्म 'परदेस' का हिस्सा थीं। वह हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट पर पहुंचीं। शो पर सिद्धार्थ ने स्मिता से सुभाष और महिमा के रिश्ते को लेकर सवाल पूछा कि जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो महिमा का क्या रिएक्शन था?

 

यह भी पढ़ें: अमिताभ और दिलजीत पर बम से होगा हमला, मुंबई की मेयर को मिला धमकी भरा मेल

महिमा टूट गई थीं

स्मिता जयकर ने कहा, 'फिल्म के सेट पर मेरी महिमा से कभी बात नहीं हुई। फिल्म के बाद जो भी कुछ भी मैंने सुना। वे चीजें कभी देखी नहीं। सिद्धार्थ ने पूछा कि क्या दोनों के बीच में लीगल तनाव था। महिमा पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का अरोप लगाया था। सुभाष ने भी कहा था कि कोई उन्हें कास्ट न करें। वहीं महिमा ने सुभाष पर बुली करने का आरोप लगाया था। उनकी वजह से उन्हें फिल्म 'सत्या' नहीं मिल पाई थी। दोनों एक रिश्ते में थे। 

 

स्मिता ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन दोनों एक रिलेशन में थे। महिमा को उस रिश्ते से उम्मीद थी जो बाद में टूट गई। इस रिश्ते में महिमा ने बहुत इंवेस्ट किया था। मुझे लगता है कि जब कोई लड़की उस रिश्ते में अपना सब कुछ दे देती है और आदमी उसे कूड़े की तरह फेंक देता है तो वह टूट जाती हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: 'काम के पीछे छूटा परिवार', सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में आमिर ने बयां किया दर्द

रिश्ते की वजह से महिमा का करियर हुआ खराब

स्मिता ने कहा, 'सभी उस वक्त यही कहते थे कि दोनों रिश्ते में थे लेकिन मुझे नहीं पता कि यह सच है या नहीं। जब चीजें सही नहीं चलती तो महिमा को मेंटल ट्रामा हुआ हो और उसने वे सब कह दिया। परदेस फिल्म में महिमा के साथ जो हुआ उसका रिजल्ट बाद में देखने को मिला। महिमा ने 2 या 4 फिल्में की और वह इंडस्ट्री से गायब हो गईं। वह टैलेंटेड और खूबसूरत थीं लेकिन इंडस्ट्री में रिलेशनशिप की वजह से नहीं चल पाईं।'