बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने सेहत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका हफ्ते भर से इलाज चल रहा है।

 

सोनू ने आगे बताया कि इतनी तकलीफ में होने के बाद भी वह लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे। फैंस उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं और जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन्हें क्या हुआ?

 

यह भी पढ़ें: 'संचिता को परेशान करता था उज्ज्वल', दोस्त ने किया दावा, पिता ने की न्याय की मांग

सोनू निगम की गर्दन की नस दब गई

सोनू ने बताया कि वह पिंच्ड नर्व (नस की दबने) की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या का पता लगाने के लिए कई मेडिकल टेस्ट करवाए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पिंच्ड नर्व की समस्या से जूझ रहा हूं। पिछले एक हफ्ते से भुगत रहा हूं। मेरे एमआईआर, सीटी स्कैन हो रहे हैं, कई सारी दवाइयां ले रहा हूं। इसमें फिजियोथेरेपी के सेशन भी शामिल हैं। फिजियोथेरेपी की प्रक्रिया काफी मुश्किल और दर्द से भरी है।'

 

उन्होंने आगे बताया, 'मांसपेशियों को आराम देने के लिए दी गई दवाओं का असर उनके गले पर पड़ा है। उनकी आवाज भारी हो गई है। मैं वैसे भी स्टेज में एक महीने 10 दिन बाद परफॉर्म कर रहा हूं और गला भारी है। कॉन्फिडेंस भी कम लग रहा है। भगवान मुझे स्टेज पर शक्ति देना।'

 

यह भी पढ़ें: 'फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी' का भोजपुरी से है कनेक्शन, 'धमाल 4' में गाना रिलीज

फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

सोनू निगम की तबीयत ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। फैंस उनके जल्द ठीक की दुआ कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'सोनू निगर सर अपनी सेहत पर ध्यान दें।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'दुनिया के हर संगीत प्रेमी की दुआएं आपके साथ हैं। आप जल्द ठीक हो जाएंगे।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'सोनू भैया आप जल्द ठीक हो जाएंगे।'

 

सोनू निगम इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने 32 भाषाओं में  6000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1993 में फिल्म 'आजा मेरी जान' में 'ओ आसमाने वाले' गाने से की थी। उनके करियर को पहचान 'अच्छा सिला दिया' (सनम बेवफा), 'संदेशे आते हैं' ( बॉर्डर), 'ये दिल दीवाना (परदेस) गाने से मिली थी।