बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी अपने एक बयान की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पोती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद खास मानती है। वह सिर्फ 15 महीने की है और हर सुबह पीएम मोदी की फोटो के सामने एक मिठाई रखती है। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने कई और रोचक बातें भी बताईं, जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह गए।
सुनील शेट्टी की पोती का नाम नविका है, जो अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उसी दौरान उन्होंने अपनी पोती नविका का जिक्र किया। जानकारी के लिए बता दें कि 26 जून को 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म रिलीज हुई है, जिसमें सुनील शेट्टी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शेखर सुमन ने सिर्फ 24 घंटे में छोड़ दी थी BJP, क्यों किया था ऐसा? अब खुद बताया
सुनील शेट्टी ने पोती को लेकर क्या कहा?
सुनील शेट्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए अपनी पोती का एक रोचक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, 'आप मानोगे नहीं, मेरी 15 महीने की पोती को किसी ने एयरपोर्ट पर मोदी जी की फोटो दिखाई थी। अथिया के घर में साईं बाबा की एक बुक है, जिसमें मोदी जी की फोटो रखी हुई है। मेरी पोती हर सुबह उस बुक को खोलती है और फोटो के सामने एक लड्डू रखती है।'
इसके बाद सुनील शेट्टी ने कहा, 'कुछ तो मोदी जी में होगा। वह बच्ची 'मोदी' भी नहीं बोलती, बल्कि 'मोदी जी' बोलती है।'
पीएम मोदी को लेकर बोले सुनील
इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि वह किसी पार्टी की नहीं, बल्कि व्यक्ति की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें अपनी संस्कृति और विरासत की याद दिलाई है, इसलिए वह उन्हें सही लगते हैं।
यह भी पढ़ें: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 की दस्तक, 'जिगरा' क्यों ट्रेंड हो रहा? समय रैना फिर छा गए
इसके बाद सुनील शेट्टी ने बताया कि जब वह पहली बार नरेंद्र मोदी से मिले थे, तब शुरुआत में दोनों के बीच औपचारिक बातचीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने जीवन और समाज से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की। उसी मुलाकात के बाद से वह नरेंद्र मोदी से प्रभावित हो गए।


