हर हफ्ते सिनेमाघरों में अलग-अलग भाषा में कई फिल्में रिलीज होती हैं। अगस्त का महीना सिनेमालवर्स के लिए निराशाजनक हो सकता है। इस महीने में सिर्फ तीन बड़ी हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली है जिनकी चर्चा बहुत ज्यादा है। आज अगस्त का पहला शुक्रवार है। सिनेमाघरों में 7 अगस्त को कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।
14 अगस्त को सिनेमाघरों में सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ जो हुआ टेलिकास्ट नहीं किया', क्या शिल्पा ने फराह खान को बताया बायस्ड?
'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' में होगी टक्कर
बंटवारा 1947
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से प्रीति जिंटा कमबैक कर रही हैं। वह 7 साल के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। सनी और प्रीति की फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित है। फिल्म में सनी के साथ उनके बेटे करण देओल भी नजर आएंगे। ऑनस्क्रीन भी सनी और करण बाप-बेटे का रोल प्ले कर रहे हैं।
आवारापन 2
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' को लेकर काफी बज बना हुआ है। 19 साल पहले इमरान ने 'आवारापन' की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म के सीक्वल में इमरान फिर से शिवम पंडित के करिदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक रोमांटिक मूवी है। 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
टॉक्सिक
यश की 'टॉक्सिक' के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह एक पेन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में यश ऐक्शन के साथ-साथ रोमांस करते हुए भी नजर आएंगे। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस महीने की ये तीन बड़ी फिल्में है जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा है। इनके अलावा बॉक्स ऑफिस पर कई रीजनल और लो बजट फिल्में भी रिलीज होंगी। इसमें 'डीसी', 'आर्यभट्ट का जीरो', 'ओह माई डॉग', 'खोसला का घोसला 2', 'जीवन बीमा योजना' का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: झूठ और धोखे का खेल फिर होगा शुरू, 'द ट्रेटर्स 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
वहीं जुलाई के महीने में सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा', हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' और 'धमाल 4' की थी। जून में बॉबी देओल की 'बंदर', वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा', महेश भट्ट की 'हॉन्टेड 3 डी', शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द' जंगल थी।
अगस्त में क्यों रिलीज होती है कम फिल्में?
यह सच नहीं है। भारत में बिग बजट फिल्मों को अक्सर निर्माता त्योहारों के सीजन में रिलीज करते हैं। खासतौर से जुलाई और अगस्त के महीने में कोई बड़ा त्योहार नहीं होता है। फिल्म निर्माता स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर देशभक्ति वाली फिल्मों को रिलीज करते हैं।
इसके अलावा समर सीजन भी खत्म हो जाता है। खासतौर से मई जून के महीने में निर्माता अपनी बड़ी फिल्मों को रिलीज कर देते हैं क्योंकि वह छुट्टियों का समय होता है। अगर डेटा की बात करें तो पिछले साल अगस्त में सिर्फ 2 बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी। एक रजनीकांत की 'कुली' थी और दूसरी ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' थी।
