'द ट्रेटर्स सीजन 2' का खिताब शो की दो ट्रेटर्स ने अपने नाम किया है। इस सीजन में क्रिस्टल और रीदा विनर बनी हैं। दोनों को विजेता के तौर पर 66 लाख रुपये मिले हैं। पूरे सीजन में क्रिस्टल ने एक भोली छवि बनाकर बाकी कंटेस्टेंट्स को गेम से बाहर निकाला। क्रिस्टल का गेम देखकर दर्शक उनके फैन बन गए हैं। इसी वजह से लाखों फैंस क्रिस्टल और रीदा को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।
द ट्रेटर्स सीजन 2 का फिनाले 3 सितंबर को हुआ था। शो के फिनाले में शालिनी पासी, साहिल सलाथिया, दिलीप ताहिल, क्रिस्टल और रीदा रहे। द ट्रेटर्स सीजन 2 के फिनाले की शुरुआत में मल्लिका शेरावत का भी मर्डर हो गया। इसी वजह से सिर्फ 5 कंटेस्टेंट फिनाले में बच गए। फिनाले में क्रिस्टल के पास मौका था कि वह रीदा को गेम से आउट कर दे। हालांकि, रीदा ने ऐसा नहीं किया।
यह भी पढ़ें: 'मैंने नहीं कहा कि जौहर करने वाली महिलाएं कायर हैं', स्वरा भास्कर ने दी सफाई
रीदा भी बनीं विनर
द ट्रेटर्स सीजन 2 ट्विस्ट से भरा रहा। शो के फिनाले में लोगों को शानदार ट्विस्ट देखने को मिला। जब फिनाले में शालिनी ने रीदा के खिलाफ वोट किया, तब क्रिस्टल के पास मौका था कि वह रीदा को वोट आउट करें। हालांकि, क्रिस्टल ने मौके का फायदा नहीं उठाया। जिस वजह से रीदा भी शो जीत पाईं।
क्रिस्टल और रीदा ने खेला गेम
टेलीविजन की एक्ट्रेस क्रिस्टल ने अपनी होशियारी के दम पर जीत हासिल की थी। क्रिस्टल के अलावा बाकी ट्रेटर्स पकड़े गए, जबकि क्रिस्टल अपनी ट्रेटर की पहचान छिपाने में सफल रहीं। उन्होंने पूरे शो में भोली बने रहने की तरकीब अपनाई, जिस वजह से बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें कभी पहचान ही नहीं पाए। उनके सामने गेम में ऐसे कई मोड़ आए, जिसमें वह पकड़ी जा सकती थीं। जबकि क्रिस्टल ने ऐसा होने नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: 4 साल की डेटिंग, शादी के 5 महीने बाद में टूटा रिश्ता, बादशाह लिया तलाक का फैसला
रीदा शो की शुरुआत में इनोसेंट के तौर पर खेल रही थीं। जब शो के बीच में उन्हें ट्रेटर बनने का मौका मिला, तब रीदा ने यह मौका अपने हाथ से जाने नहीं दिया और वह ट्रेटर बन गईं। दिलचस्प बात यह है कि बतौर ट्रेटर क्रिस्टल ने ही रीदा को ट्रेटर बनने का मौका दिया था। रीदा ने बतौर ट्रेटर तो अच्छा खेला ही था, इसके साथ ही उन्होंने इनोसेंट के रूप में भी अच्छा गेम खेला था। उन्होंने गेम में शालिनी और कुल्लू को ट्रेटर के तौर पर पकड़ लिया था।
कौन हैं यह क्रिस्टल और रिदा?
क्रिस्टल डिसूजा एक टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई टीवी सीरियल्स के जरिए लोगों का दिल जीत चुकी हैं। इन्होंने सिर्फ टीवी सीरियल्स में ही नहीं, बल्कि ओटीटी में भी काम किया है। क्रिस्टल डिसूजा ने पहली बार ‘कहे ना कहे’ सीरियल में काम किया था। इसके बाद इन्होंने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ सीरियल में काम किया, जिसके जरिए उन्होंने लोगों के बीच खास इमेज बना ली थी।
यह भी पढ़ें: 4 साल की डेटिंग, शादी के 5 महीने बाद में टूटा रिश्ता, बादशाह लिया तलाक का फैसला
शो की दूसरी विनर रिदा की बात करें तो यह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और एंकर हैं, जो कर्नाटक की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया पर रिदा मेकअप और फैशन को लेकर बात करती नजर आती हैं। इसके साथ ही वह लाइफस्टाइल, सेल्फ-लव और पॉजिटिविटी के बारे में कंटेंट बताती हैं। 2026 में रिदा ने कान फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर वॉक की थी।
