फिल्म मेकर करण जौहर 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। इस बार शो में 21 कंटेस्टेंट्स साथ में खेलेंगे। यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर 13 अगस्त से स्ट्रीम होगा। शो का पहला सीजन दर्शकों को खूब पंसद आया था। इस बार शो में बॉलीवुड, टेलीविजन, सोशल मीडिया के चहेते चेहरे नजर आ रहे हैं। कई ऐसे भी कालाकार हैं जो पहली बार किसी रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इस शो से अपने करियर का कमबैक करना चाहते हैं। इस बार का सीजन ज्यादा धमाकेदार और मजेदार होने वाला है।
इस सीजन के चर्चित कंटेस्टेंट्स में मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, रणवीर बरार, पारुल गुलाटी, इक्का, सौंदस मौकाफिर का नाम शामिल है। हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो ट्रेटर्स की मदद से अपना कमबैक करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: 'एनिमल की तो राम भी बन सकते', रणबीर कपूर के सपोर्ट में आईं दीपिका चिखलिया
'द ट्रेटर्स 2' से इन कलाकारों का होगा कमबैक
क्रिस्टल डिसूजा
क्रिस्टल डिसूजा टीवी की पॉपुलर ऐक्ट्रेस रह चुकी हैं। वह हाल ही में ' धुरंधर ' के 'शरारत' गाने में नजर आई थी जिसमें उनके साथ आयशा खान भी थीं। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वह पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं। क्रिस्टल की रियल पर्सनैलिटी को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। वह पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा लेंगी। उन्हें एक नए शो में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: 'परिवार के पास खाने तक के पैसे नहीं थे', क्या शिवांगी जोशी ने बोला था झूठ?
रिया चक्रवर्ती
रिया एमटीवी रोडीज में बतौर गैंग लीडर नजर आ चुकी हैं। अब वह 'द ट्रेटर्स' में अपनी किस्मत आजमाएंगी। रिया किस तरह से अपना गेम खेलेंगी। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
श्वेता त्रिपाठी
टीवी ऐक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी को रियलटी शो का अनुभव है। वह 'बिग बॉस 4' की विनर रह चुकी हैं। श्वेता को स्ट्रांग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। श्वेता लंबे समय बाद किसी शो पर नजर आ रही है।
इस शो में प्राइस मनी जीतने के लिए खिलाड़ी एक दूसरे को धोखा देंगे। खिलाड़ियों में कुछ ट्रेटर्स होंगे जो हर रात किसी न किसी को मारने की कोशिश करेंगे। पिछले सीजन की विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर थीं।
