गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर आ रहा है। दोनों की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। जबकि गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ भी कहने से बचते हैं। अब गोविंदा की बेटी टीना ने अपना रिएक्शन दिया है।
सुनीता की बेटी टीना में उनका व्लॉग हाईजैक कर लिया। टीना ने अपनी मां को महिला दिवस पर सोलिटेयर रिंग गिफ्ट की। टीना ने पेरेंट्स के तलाक पर भी अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: 'लोग बहुत कुछ कह रहे हैं...', सोराब बेदी ने मलाइका संग अफेयर पर दिया जवाब
टीना ने पेरेंट्स के तलाक पर दिया रिएक्शन
टीना ने बताया कि पिछले 2 साल हमारी फैमिली के लिए अच्छे नहीं रहे। अशांति रही। इसके बाद टीना ने व्लॉग में बताया कि हम महिलाएं दूसरों के बारे में अक्सर सोचती हैं लेकिन खुद के बारे में कुछ नहीं सोचती है। इसलिए मैं अपनी मां के लिए आज कुछ स्पेशल करूंगी।
टीना ने बताया कि वह अलग शहर में रह रही हैं और वहां चीजें सब्जियां खरीदना सीख रही है। इसके बाद वह अपनी मां के पास सारे गिफ्ट्स लेकर पहुंचती हैं। उन्होंने कहा, सब कुछ लिमिट में होना चाहिए। मैंने अपनी सारी जिम्मेदारियां निभा दी हैं। अब मैं अपने लिए जिंदगी जीना सीखूंगी।
यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बने मम्मी-पापा, दिखाई बेटी की पहली झलक
गोविंदा ने पत्नी के आरोपों पर दिया जवाब
गोविंदा ने एएनआई से बातचीत करके हुए था कि सुनीता जो नाम ले रही है कोमल, मैं उसका धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं बच गया। उसने मेरे बारे में कुछ नहीं कहा है। वह शांत है वरना आज कल के यंगस्टर्स गालियां देने से नहीं कतराते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि मैंने कई हीरोइनों के साथ काम किया है और उनमें से कभी किसी की तरफ नजर उठाकर देखा हो। एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती है कि मैंने उसे तंग किया हो या उसके लिए अपशब्द कहा हो। मैं सभी हीरोइनों और आर्टिस्ट को शुक्रिया कहना चाहूंगा। मैंने सुनीता के इंटरव्यूज को देखा है। मुझे इस तरह के शब्द पसंद नहीं है।
तलाक की खबरें आई थी सामने
पिछले साल गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें सामने आई थी लेकिन कपल ने इस खबर को गलत और बेबुनियाद बताया था। दोनों ने साथ में घर पर गणपति की पूजा भी की थी।
