पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को हुई थी। उन्होंन अपने घर की छत पर फांसी लगा ली थी। इस घटना के बाद परिवार की शिकायत पर ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। ट्विशा पेशे से मॉडल और अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने हिंदी क्राइम थ्रिलर जरा संभल के और तेलुगू कॉमेडी थ्रिलर फिल्म मुग्गुरु मोनागल्लू (Mugguru Monagallu) में काम किया था। 

 

यह उनके करियर की आखिरी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अब जब उनकी मौत की जांच हो रही है तो उनके साथ काम करने वाले सेलेब्स ने उन्हें मेहनती और खुशमिजाज लड़की बताया है। आइए एक नजर ट्विशा के फिल्मी करियर पर डालते हैं।

 

यह भी पढ़ें: '60 साल का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला,' फोटोग्राफर्स पर फूटा सलमान का गुस्सा

ट्विशा का फिल्मी करियर

ट्विशा ने मिस पुणे का खिताब जीता था। वह अपने टीनएज से ही मॉडलिंग कर रही थी। 2018 में उन्होंने ऐक्टिंग डेब्यू 'जरा संभल के' से किया था। इस फिल्म की कहानी साइबर ठगी पर आधारित थी। इस फिल्म में ट्विशा ने नायरा का किरदार निभाया था जो साइबर फ्रॉड गैंग का हिस्स होती है। आप उनकी इस फिल्म को फेसबुक पर देख सकते हैं। 

मुग्गुरु मोनागल्लू

2021 में उन्होंने तेलुगू कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लू' में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ दीक्षित शेट्टी, श्रीनिवास रेड्डी और वेन्नेला रामाराव मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में ट्विशा ने अंजलि नाम की लड़की का किरदार निभाया था। यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके बाद ट्विशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। उनके परिजनों के मुताबिक ट्विशा ने लोरियल और डव जैसे ब्रांड्स के लिए भी मॉडलिंग की थी।

को-स्टार्स को लगा ट्विशा की मौत का झटका

'मुग्गुरु मोनागल्लू' में दीक्षित शेट्टी ने ट्विशा के साथ काम किया था। उन्होंने कहा था, 'मैं इस खबर को जानकर हैरान हूं। वह बहुत ही मेहनती लड़की थी और जिंदगी को खुलकर जीती थी। फिल्म खत्म होने के बाद वह ट्विशा के संपर्क में नहीं थे। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि उनकी शादी हो गई। जब हम साथ काम कर रहे थे तब ट्विशा ने बताया था कि वह मास्टर की डिग्री लेंगी और एक्टिंग करियर को छोड़ देंगी।'