विजय वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका कुछ ही दिनों पहले तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप हो गया था। विजय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि विजय किसे डेट कर रहे हैं।
विजय ने अपने सोशल मीडिया पर लवलाइफ का जिक्र किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह एक लड़की का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सुकेश ने जेल से जैकलीन को लिखा लव लेटर, तोहफे में हेलीकॉप्टर देने का दावा
किसे डेट कर रहे हैं विजय वर्मा?
इस पोस्ट को शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माय फारेवर'। इस पोस्ट के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। इस पोस्ट में उन्होंने खुशी अहूजा को टैग किया है। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि कौन हैं खुशी अहूजा? हालांकि अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। कुछ फैंस का मानना है कि तमन्ना भाटिया संग ब्रेकअप के बाद मूवऑन कर चुके हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें इतनी जल्दी अपने सपनों की राजकुमारी मिल गई।
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुई ये फिल्में, मेकर्स पर हुई नोटों की बारिश
कौन हैं विजय वर्मा की मिस्ट्री गर्ल?
खुशी अहूजा के नाम पर सर्च करने पर पता चला कि यह कोई रियल अकाउंट नहीं है। बल्कि एक फेक अकाउंट है। इसका मतलब है कि विजय ने लोगों के साथ प्रैंक किया है। उनकी डेटिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इस अकाउंट पर एक फोटो लगी है जिसमें लिखा गया है कि आपको बेवकूफ बनाया गया है।
पहले विजय वर्मा तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे थे। 2 साल के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद से विजय और तमन्ना कभी स्पॉट नहीं हुए। दोनों में से किसी ने ब्रेकअप के कारण को ऑफिशियली नहीं किया है।
