सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म में सलमान दो बेटों के पिता बने हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए। दोनों के साथ सलमान के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
सलमान की फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस जानना चाहते हैं कि ये दोनों बच्चे कौन हैं? इस फिल्म में अजाई और इवार ने सलमान खान के बेटों की भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा में कब बनी थी रामायण पर पहली फिल्म? एक ही कलाकार बना था राम और सीता
कौन हैं अजाई और इवार?
इन दोनों बच्चों का पूरा नाम अजाई अहलूवालिया और इवार अहलूवालिया है, ये दोनों बच्चे टीवी ऐक्टर शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल के बेटे हैं। कांची अक्सर अपने बेटों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। कपल ने अपने बच्चों को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखी है। सोशल मीडिया पर दोनों बच्चों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, ये दोनों बच्चे विदेशी फुटबॉलर लग रहे हैं। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, ये दोनों बच्चे अपने पिता की तरह हैंडसम है।
कैसे सलमान के साथ दोनों को मिली फिल्म?
फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने बताया कि वह शब्बी और कांची पुराने और करीबी दोस्त हैं। जब सलमान को इस फिल्म के लिए दो सगे भाइयों को जरूरत थी तब अपूर्व के दिमाग में अजाई और इवार का नाम आया। इसके बाद शब्बीर और कांची भी तैयार हो गए। अपूर्व 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें: सीता को युद्ध करते देख भड़के दर्शक, 'रामायण' में क्या कमियां निकाल रहे हैं लोग?
इस फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में नजर आएंगे। वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना का नेतृत्व कर रहे थे।
