हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म जेम्स बॉन्ड को अपना नया हीरो मिल गया है। इस फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं। वह इससे पहले 'ट्वाइलाइट' और 'द बैटमैन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह इस किरदार को निभाने वाले सातवें ऐक्टर है।

 

रॉबर्ट पैटिनसन के नाम की जब से चर्चा हुई तब से लोग जेम्स बॉन्ड के बारे में जानना चाहते हैं। कैसे हॉलीवुड फिल्मों की इस किरदार की शुरुआत हुई? किन कारणों से इस किरदार की इतनी चर्चा हो रही हैं? आइए इन सभी सवालों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 12 साल 'रोडीज' से दूर रहे रघु, अब वापसी, 'खुश कोई नहीं'

रॉबर्ट पैटिनसन ने क्या कहा?

रॉबर्ट पैटिनसन ने कहा, 'जेम्स बॉन्स सिनेमा के सबसे मशहूर और ऑइकोनिक किरदारों में से एक है। इस किरदार को निभाने और 007 का रोल निभाना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है। यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। मैं इस शानदार किरदार को निभाने के लिए बेहद ऐक्साइटेड हूं।'

 

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि फिल्म निर्माता पहले रॉबर्ट पैटिनसन के नाम को लेकर सहमत नहीं थे। इस रोल के लिए 4 से 5 ऐक्टर्स का ऑडिशन लिया गया था। पैटिनसन के नाम पर सहमति नहीं होने का कारण उनका फेमस होना था। हमेशा जेम्स बॉन्ड का किरदार ऐसे ऐक्टर्स ने निभाया है जो बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं थे। जबकि रॉबर्ट कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी गिनती हॉलीवुड के बड़े स्टार्स में होती है। उन्हें उनकी दमदार ऐक्टिंग की वजह से फिर चुना गया।

कब फिल्मों में हुई जेम्स बॉन्ड के रोल की शुरुआत?

1953 में ब्रिटिश लेखक इयान फ्लेमिंग ने जेम्स बॉन्ड के किरदार को रचा था। उन्हें इसकी प्रेरणा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश नौसेना विभाग में काम करने के दौरान मिली थी। इयान ने जेम्स बॉन्ड पर 12 उपन्यास और दो शॉर्ट स्टोरी भी लिखी हैं। उनके निधन के बाद किंग्सले ऐमिस, जॉन गार्डनर और रेमंड बेनसन जैसे कई लखकों ने इस सीरीज को आगे बढ़ाया।

 

जेम्स बॉन्ड अपने क्लासी लुक और जासूसी के लिए जाना जाता है। 1962 में जेम्स बॉन्ड के किरदार की फिल्मों में एंट्री हुई थी। अब तक इन किरदारों पर 26 फिल्में बन चुकी हैं। अभी तक 6 ऐक्टर्स ने जेम्स बॉन्ड का किरादार निभाया है।

 

यह भी पढ़ें: Avengers Doomsday की एडवांस बुकिंग शुरू, मिडनाइट शोज भी बुक, जानिए टिकट प्राइस

ये स्टार्स निभा चुके हैं जेम्स बॉन्ड का रोल

  • सीन कॉनरी 1962 में सबसे पहले फिल्म डॉ. No में जेम्स बॉन्ड बने थे। उन्होंने 'फ्रॉम रसिया विद लव' (1963), 'गोल्डफिंगर' (1964), 'थंडरबॉल' (1965), 'यू ओनली लिव ट्वि'स (1967), 'डायमंड्स आर फोरएवर' (1971), 'नेवर से नेवर अगेन' (1983) में जेम्स बॉन्ड का रोल निभाया है।
  •  जॉर्ज लेजेनबी ने 1969 में फिल्म 'ऑन हर मजेस्टीज सीक्रेट सर्विस' में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था।

  •  रोज मूर ने 'लिव एंड लेट लिव' (1973) में जेम्स बॉन्ड का रोल प्ले किया था। उन्होंने 'द मैन विद गोल्डन गन' (1974), 'द स्पाई हू लव्ड मी' (1977), 'मूनरेकर' (1979), 'फोर योअर आईस ओनली' (1981), 'ऑक्टोपसी' (1983), 'ए व्यू टू किल' (1985) में जेम्स का किरदार निभाया है।
  • टिमोथी डाल्टन ने द लिविंग डेलाइट्स (1987), लाइसेंस टू किल (1989) जेम्स बॉन्स का रोल प्ले किया था।
  • पियर्स ब्रॉसनन ने 'गोल्डन आई' (1995), 'टुमोरो नेवर डाईज' (1997), 'द वर्ल्ड इज इनफ' (1999), 'डाई अनेदर डे' (2002) में जेम्स का रोल प्ले किया है। 
  • डेनियल क्रैग ने फिल्म 'कैसियो रॉयल' (2006), 'क्वांटम ऑफ सोलेस' (2008), 'स्काईफॉल' (2012), 'स्पेक्ट्रे' (2015), 'नो टाइम टू डाई' (2021) में जेम्स बॉन्ड बने हैं।