हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 80 साल की उम्र में भी वह फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्हें फिल्म रॉकी से दुनिया भर में पहचान मिली थी। इस फिल्म 1976 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को उस समय में 10 ऑस्कर नॉमिनेशन मिले थे जिसमें से 3 जीते थे। उसमें से बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म ने सिल्वेस्टर को हॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार बना दिया था।
अब सिल्वेस्टर के जीवन पर बायोपिक बनी है जिसका नाम 'आई प्ले रॉकी' है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि सिल्वेस्टर असल में कैसे थे और उन्हें अपनी पहली फिल्म पाने के लिए कितना कुछ करना पड़ा था। इस फिल्म में उनके संघर्ष को दिखाया गया है। यह फिल्म भारत में 13 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसे सीमित थिएटर्स में ही रिलीज किया गया है। एक दम से यह फिल्म चर्चा में आ गई है जिसकी वजह अभिनेता एंथनी इपोलिटो है।
यह भी पढ़ें: 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का तूफान, तोड़ा 'रामायण', 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड, जानें कमाई
क्यों चर्चा में छाई 'आई प्ले रॉकी'?
'आई प्ले रॉकी' एक बायोपिक मूवी है जिसमें एंथनी इपोलिटो ने सिल्वेस्टर स्टेलोन का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के कुछ सीन्स ऐसे भी हैं जिसमें एंथनी और स्टेलोन लगभग एक जैसे लग रहे हैं। एंथनी ने स्टेलोन के बोलने का तरीका, चलने का स्टाइल हुबहू कॉपी किया है।
इससे पहले एंथनी ने फिल्म 'द ऑफर' में अल पचीनो का किरदार निभाया था। यह सीरीज फिल्म 'गॉडफादर' के मेकिंग पर बनी थी। इस सीरीज में ही एंथनी ने अपने काम से लोगों को हैरान कर दिया था।
यह भी पढ़ें: 'कॉफी विद करण' से फराह खान के शो तक, बिजनेसवुमन अनन्या बिरला क्यों छाईं?
'आई प्ले रॉकी' की कहानी
'आई प्ले रॉकी' में सिल्वेस्टर स्टेलोन की जिंदगी के मुश्किल दौर को दिखाया गया है। स्टेलोन ने अपनी पहली रॉकी की स्क्रिप्ट खुद लिखी थी। लोगों को उनकी स्क्रिप्ट तो अच्छी लगी लेकिन कोई भी उन्हें फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहता था। स्टेलोन की यही शर्त थी कि वह इस स्क्रिप्ट के हीरो खुद बनेंगे। इस दौरान उन्हें काफी कुछ सहना पड़ता है। एक ऐसा समय आता है जब उन्हें पालतू कुत्ता भी बेचना पड़ता है। आखिर में सिल्वेस्टर को फिल्म मिलती है। फिल्म की फीस से वह सबसे पहले अपना पालतू कुत्ता छुड़ाते हैं। इस फिल्म का निर्देशन पीटर फैरेल्ली ने किया है।
क्यों नहीं चली फिल्म?
दरअसल इस फिल्म को सीमित थिएटर्स में ही रिलीज किया गया। इसके अलावा फिल्म की पटकथा भी दर्शकों को कमजोर लगी जिसकी असर कमाई पर देखने को मिला है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड $1.7 to $1.9 मिलियन का बिजनेस किया है।
