हिंदी सिनेमा की फिल्मों में गानों का खास महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कई ऐसी फिल्में है जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई लेकिन उनके गाने हिट हो गए। कुछ ऐसे भी गाने हैं जिसकी धुन सुनते ही लोग उस पर झूमने लगते हैं। 2026 में पुराने गानों का रीमिक्स वर्जन दर्शकों को खूब पसंद आया। इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर 2' है जिसमें बॉलीवुड के 80 और 90 के दशकों के गाने को नए तरीके से रीक्रिएट किया गया।
सिर्फ फिल्मों में ही नहीं सोशल मीडिया पर पुराने गानों का ट्रेंड वापस लौट आया है। सोशल मीडिया पर रील्स से लेकर बॉलीवुड तक में पुराने गानों का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: बैटल ग्राउंड 2 में अभिषेक मल्हन ने निक्की को बोला 'कुत्ता', एक-दूसरे पर कसा तंज
पुराने गानों का ट्रेंड छाया
हाल ही में सनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' रिलीज हुई थी। यह एक सर्वाइल फिल्म है जिसका निर्देशन बेजॉय नॉम्बियर ने किया है। इस फिल्म में बैकग्राउंड में 'तुम ही हमारी मंजिल माई लव' बजता है। बहुत से लोगों को जानकर हैरानी होगी कि यह 1991 में आई फिल्म 'यारा दिलदारा' का गाना है। इस गाने से शुरुआती दो लाइनें यही से ली गई है। सोशल मीडिया पर ये 2 लाइनें खूब ट्रेंड कर रही हैं।
धुरंधर के गाने
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में कई ऐसे पुराने गाने हैं जिन्हें नई तरीके से पेश किया गया है। इस लिस्ट में 'तम्मा-तम्मा', 'आरी आरी', 'रंभा हो' का इस्तेमाल हुआ है। इन गानों का इस्तेमाल ऐक्शन सीन्स में किया गया जो कैरेक्टर को प्रभावी तरीके से पर्दे पर पेश करता है। ज्यादातर फिल्मों में रेट्रो गानों का इस्तेमाल होता है। ये गाने लोगों को हमेशा पसंद आते हैं। इससे फिल्म को भी फायदा मिलता है।
खलनायक रिटर्न्स
संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया है। टीजर में संजय खूंखार विलेन के रोल में दिखाई दे रहे हैं। टीजर के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म खलनायक का ट्रेक सुनाई दे रहा है। इस ट्रैक से दर्शकों का खास जुड़ाव है।
यह भी पढ़ें: खराब हिंदी बोलने के लिए ट्रोल हुईं साई पल्लवी, लोग बोले- 'ये कैसे बनेगी सीता?'
सोशल मीडिया पर छाया पुराने गानों का ट्रेंड
सोशल मीडिया पर इन दिनों पुराने गाने का ट्रेंड छाया हुआ है। ये गाने लगातार आपकी फीड में आएंगे। इतना ही जब कोई पुराना गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है तो उससे बनी रील्स, रीमेक समेत अन्य चीजें फीड में नजर आने लगती है।
