फैशन पसंद करने वालों के लिए मिंत्रा पर एक नया इंटरनेशनल ब्रांड आया है। इटली का फैशन ब्रांड सिसली (Sisley) अब मिंत्रा पर अपनी नई कलेक्शन के साथ उपलब्ध है। यह ब्रांड बेनेटन ग्रुप का हिस्सा है। मिंत्रा पर सिसली की कलेक्शन में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए कपड़े शामिल हैं। इसमें रोज पहनने वाले कपड़ों के साथ अलग-अलग मौकों के लिए भी कई ऑप्शन मिल रहे हैं।

 

मिंत्रा पर सिसली की कलेक्शन में टी-शर्ट, शर्ट, टॉप, स्वेटर, ट्राउजर, जींस, स्कर्ट, कोट, ब्लेजर और जैकेट जैसे कपड़े मिल रहे हैं। पुरुषों के कपड़ों में ढीले फिट वाले ब्लेजर, जैकेट, शर्ट, निटवियर और ट्राउजर शामिल हैं। वहीं महिलाओं के कपड़ों में डेनिम, टॉप, जैकेट, कोट और अलग-अलग डिजाइन वाले दूसरे कपड़े हैं। ब्रांड के कपड़ों में मॉडर्न डिजाइन के साथ आरामदायक फिट पर भी ध्यान दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: पोलो शर्ट के कॉलर पर क्यों लगाए जाते हैं छोटे बटन? जानिए कहानी

सिसली की खासियत क्या है?

सिसली को एक अर्बन लाइफस्टाइल फैशन ब्रांड के तौर पर पेश किया जाता है। इसके कपड़ों में नए फैशन ट्रेंड के साथ अलग तरह के डिजाइन देखने को मिलते हैं। ब्रांड की पहचान मॉडर्न इटैलियन स्टाइल, क्रिएटिविटी और नए डिजाइन से जुड़ी है। इसे प्रीमियम फैशन पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया जा रहा है।

 

सिसली की शुरुआत साल 1968 में पेरिस में हुई थी। इसकी पहली कलेक्शन डेनिम यानी जींस से जुड़ी थी। साल 1974 में बेनेटन ग्रुप ने सिसली के व्यावसायिक अधिकार हासिल किए। आज यह ब्रांड दुनिया के 40 से ज्यादा देशों में मौजूद है और इसके 400 से ज्यादा बिक्री केंद्र हैं। भारत में सिसली की एंट्री भी अभी पहली बार नहीं हुई है। बेनेटन ग्रुप की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सिसली का पहला भारतीय स्टोर 28 अक्टूबर 2006 को नई दिल्ली में खोला गया था। अब मिंत्रा के जरिए इसकी नई कलेक्शन ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है।

भारत में बढ़ेगा सिसली का कारोबार

सिसली को भारत में लाने के लिए मिंत्रा जबॉन्ग इंडिया ने बेनेटन ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत सिसली के कपड़ों को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बढ़ाने की योजना है। इसके लिए अलग-अलग शहरों में सिसली के एक्सक्लूसिव स्टोर और दूसरे स्टोर्स में शॉप-इन-शॉप शुरू करने की योजना बताई गई है। यानी आगे चलकर लोग ब्रांड के कपड़े सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं बल्कि स्टोर पर जाकर भी खरीद सकेंगे।

 

मिंत्रा का कहना है कि सिसली को अपने इंटरनेशनल ब्रांड कलेक्शन में शामिल करने से भारतीय ग्राहकों को एक और ग्लोबल फैशन ब्रांड का ऑप्शन मिलेगा। मिंत्रा के प्लेटफॉर्म पर 500 से ज्यादा इंटरनेशनल ब्रांड हैं। इससे भारतीय ग्राहकों को एक ही जगह पर कई इंटरनेशनल फैशन ब्रांड के कपड़े देखने और खरीदने का मौका मिलता है।

 

यह भी पढ़ें: जिस कपड़े को कोई नहीं पहनता था, वही दोबारा बिक रहे; बढ़ गया रीसेल का ट्रेंड

मिंत्रा पर कितने रुपये के हैं कपड़े?

मिंत्रा पर सिसली के अलग-अलग कपड़ों की कीमत काफी अलग है। अभी उपलब्ध लिस्टिंग में महिलाओं का एक रिब्ड टॉप करीब 4,199 रुपये में दिख रहा है। वहीं महिलाओं की एक टी-शर्ट करीब 5,999 रुपये में लिस्टेड है। कुछ जैकेट और ब्लेजर की कीमत 14,000 से 16,000 रुपये के आसपास भी दिख रही है।

 

कुछ प्रोडक्ट पर अभी 40 से 44 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है। हालांकि हर प्रोडक्ट पर एक जैसा ऑफर नहीं है। इसलिए खरीदने से पहले मिंट्रा पर उस समय की कीमत और डिस्काउंट जरूर देख लें क्योंकि कीमत और ऑफर बदल सकते हैं। मिंत्रा पर सिसली के पुरुषों और महिलाओं दोनों के कपड़े मिल रहे हैं। ऐसे में जो लोग इंटरनेशनल फैशन ब्रांड के कपड़े ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं उनके लिए अब सिसली का एक और ऑप्शन उपलब्ध है।