इंग्लैंड के कोर्ट में आरोपी को सजा सुनाई गई, जो कथित तौर पर अपनी पत्नी को ड्रग्स देकर बेहोशी की हालत में अजनबी आदमियों से रेप करवाता था। ऐसा ही अपराध लॉरा बिशप के साथ हुआ था। उन्होंने कोर्ट की सुनवाई को देखने के बाद कहा कि यह एक गंभीर अपराध है, जहां कई महिलाओं के साथ बेहोशी की हालत में यौन शोषण की जाती है। लॉरा बिशप ने सरकार से ऐसे  मामले अपराधों को रोकने के गंभीर कदम उठाने  अपील की है।

 

मैनचेस्टर के मिनशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट में कुल 9 पुरुषों के खिलाफ मुकदमा चला। इनमें एक आदमी अपनी पत्नी को नींद की गोलियां देकर पिछले कई सालों तक दूसरे पुरुषों से उसका रेप करवाता था। 26 नवंबर को कोर्ट में आरोपी पति को 12 साल की सजा सुनाई गई।

 

यह भी पढ़ें: 81 की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर प्राइज, किस किताब के लिए मिला खिताब?

आरोपी ने पत्नी का करवाया रेप

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर मैनचेस्टर में रहने वाला व्यक्ति कथित तौर पर पत्नी को शराब पिलाता था। जब वह गहरी नींद में सो जाती थी, तो उसे नशीली दवाएं देता था, ताकि उसकी पत्नी की नींद न खुले।

 

शख्स पर यह भी आरोप लगा है कि वह अन्य पुरुषों के साथ महिला के वीडियो और तस्वीरें खींचता था, जिन्हें वह ऑनलाइन दूसरे पुरुषों के साथ शेयर करता था। कोर्ट में पीड़ित महिला के वकीलों ने बताया कि आरोपी पति ने फैबस्विंगर्स जैसी वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाया था, जिसके जरिए वह दूसरे पुरुषों से संपर्क करता था और अपनी पत्नी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करता था।

 

यह भी पढ़ें: पोलैंड में गोलीबारी के आरोपी के घर में मिले 3 लोगों के शव, क्या परिवार को मारा?

 

पीड़ित लॉरा बिशप क्या बोलीं?

लॉरा बिशप ने एक टीवी इंटरव्यू में अपनी आपबीती बताई थी। उनके पूर्व पति डैनियल कई सालों तक लॉरा बिशप के ड्रिंक्स में नशीली चीजें मिलाते थे। इसके बाद कथित तौर पर डैनियल भी उनके साथ यौन हिंसा करता था और दूसरे आदमियों को घर बुलाकर उनके साथ भी ऐसा करवाता था। बिशप के पूर्व पति डैनियल को 2022 में 14 साल से अधिक की जेल की सजा मिली थी।

इंग्लैंड में रेप के मामले

पिछले साल जारी किए गए अपराध के वार्षिक आंकड़ों से पता चलता है कि इंग्लैंड और वेल्स में यौन उत्पीड़न के शिकार लोगों में से लगभग एक-चौथाई लोग अपनी सबसे हालिया घटना के समय या तो बेहोश थे या सो रहे थे। हालांकि, अधिकारियों ने बार और क्लबों में ड्रग्स के इस्तेमाल को रोकने की कोशिश की है। अब पुलिस इस बात को लेकर भी अधिक सतर्क हो रही है कि बेडरूम में भी इनका बड़े पैमाने पर और सोच-समझकर इस्तेमाल किया जा रहा है।