इजरायल ने शनिवार को ईरान में अबतक का बड़ा हमला बोला है। इजरायल ने हवाई हमले में तेहरान के बीचों-बीच एक बड़ा हमला किया। इस हमले में ईरान की सर्वोच्च नेता के कंपाउंड के नीचे बने एक अंडरग्राउंड बंकर को निशाना बनाया गया। दरअसल, इजरायल अब ईरान के अंदरूनी हिस्सों को निशाना बना रहा है। इजरायली एयर फोर्स ने इस हमले की जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में लगभग 50 फाइटर जेट्स ने हिस्सा लिया।
हमला करने से पहले इजरायल की मिलिट्री इंटेलिजेंस ने एयर फोर्स को सटीक इंटेलिजेंस जानकारी दी थी, जिसमें मोसाद भी शामिल था। इंटेलिजेंस जानकारी मिलने के बाद ही हमला किया गया। यह अंडरग्राउंड बंकर अयातुल्ला खामेनेई के लिए बनाया गया था।
यह भी पढ़ें: नेपाल की Gen Z क्रांति के हीरो रहे बालेंद्र शाह, विरोधियों पर भारी कैसे पड़े?
ईरानी को सबसे बड़ा झटका?
खामेनेई की मौत के बाद इस अंडरग्राउंड बंकर का इस्तेमाल ईरानी सरकार के दूसरे सीनियर नेताओं और अधिकारियों के लिए किया जा रहा था। इजरायली एयर फोर्स ने आरोप लगाते हुए बताया, ईरान सरकार ने अपने मिलिट्री प्लान को आगे बढ़ाने, इजरायल और पश्चिमी देशों के खिलाफ कट्टरपंथी और क्रूर सोच को बढ़ावा देने के लिए एक बेस बनाने के मकसद से अंडरग्राउंड बंकर को बनाया था।
यह भी पढ़ें: दोस्तों को अकेला नहीं छोड़ता रूस? ईरान की असली ताकत, मिसाइल नहीं, पुतिन हैं
कमांड और कंट्रोल क्षमताओं को नुकसान
IDF ने एक बयान में कहा, 'अंडरग्राउंड बंकर राजधानी तेहरान के बीचों-बीच सड़कों के नीचे फैला हुआ था। इसमें ईरानी आतंकी शासन के सीनियर अधिकारियों के इकट्ठा होने के लिए कई एंट्री पॉइंट और कमरे बनाए गए थे।' यह अंडरग्राउंड बंकर ईरानी सरकार का सेंट्रल और सबसे जरूरी हेडक्वार्टर था। इजरायली मिलिट्री ने कहा कि बंकर के नष्ट होने से ईरान सरकार की कमांड और कंट्रोल क्षमताओं को भारी नुकसान हुआ है।
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में अबकर ईरान में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि यह युद्ध पूरे मीडिल ईस्ट में आग की तरह फैल चुका है।
