विदेश मंत्री एस जयशंकर के लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में हिस्सा लेने के बाद बाद जैसे ही अपने काफिले की ओर बढ़े, उन पर हमले की कोशिश की गई। खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर भारत विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। खालिस्तानियों ने उन पर हमला करने की कोशिश भी की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक शख्स तेजी से विदेशमंत्री की कार की ओर भागता हुआ आया और तिरंगा फाड़ दिया। लंदन पुलिस वहीं खड़ी देखती रह गई। उनके के सामने तिरंगा फाड़ा गया लेकिन पर ठिठुरे रहे। खालिस्तानी समर्थकों के हाथों में झंडे थे, वे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

विदेशमंत्री पर हमले की कोशिश
जो शख्स जयशंकर की ओर आगे बढ़ रहा था, उसे लंदन पुलिस ने जाने से रोक दिया। हाल के दिनों में यूरोपीय देशों में भारत विरोधी खालिस्तान गतिविधियां बढ़ी हैं। ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों में लोग मुखर होकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: ट्रम्प के रिवेंज टैक्स की काट ढूंढ रहा भारत, बदलेंगे ट्रम्प के तेवर

जिस वेन्यू में विदेश मंत्री एस जयशंकर रुके थे, उसी के बाहर खालिस्तानियों ने नारे लगाए। विदेश मंत्री 4 से 9 मार्च तक के लिए विदेश तौरे पर हैं। यहां वह ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी से मुलाकात करेंगे। 

यह भी पढ़ें: मुगल बादशाह औरगंजेब एक ऐसा नाम जिसने लिया वही फंस गया


कब कब ब्रिटेन में हुए हैं ऐसे विरोध प्रदर्शन?

यह पहली बार नहीं है, जब भारत के प्रतिनिधियों के सामने खालिस्तानियों ने हंगामा किया हो। मार्च 2023 में ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तानियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने खालिस्तान जिंदाबाज के नारे लगाए। यहां लगे भारतीय झंडे को भी उतारने की कोशिश की गई थी।

साल 2022 में जब तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत दौरे पर आने वाले थे, तब भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानियों ने प्रदर्शन किया था। तब भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे।  साल 2018 में 15 अगस्त के दिन ट्राफलगर स्क्वायर पर खालिस्तानियों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था।