उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता और तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 वर्षीय बेटी 'किम जू ऐ' को अपना उत्तराधिकारी चुना है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने गुरुवार को यह जानकारी खुद वहां के सांसदों को दी। किम जू 'किम परिवार' के वंश को चौथी पीढ़ी होंगी तो उत्तर कोरिया की कमान अपने हाथ में लेंगी। 

 

बंद कमरे में हुई ब्रीफिंग में खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने कहा  कि किम जू ए अब 'उत्तराधिकारी नियुक्ति के चरण' में पहुंच चुकी हैं। पहले NIS उन्हें 'उत्तराधिकारी प्रशिक्षण' में बता रही थी, लेकिन अब आकलन बदला गया है।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में BNP को बहुमत, तारिक रहमान अगले PM? जमात का बुरा हाल

किम के साथ नजर आई किम जू

दरअसल, हाल के महीनों में जू ऐ कई बड़े कार्यक्रमों में अपने पिता किम के साथ नजर आई हैं। सितंबर में चीन के बीजिंग दौरे के दौरान भी वह किम जोंग उन के साथ दिखी थीं। यह उनका पहला विदेशी दौरा था, जिसकी जानकारी सामने आई।

 

यह भी पढ़ें: जेल में बंद इमरान खान हो सकते हैं अंधे! चली गई 85% आंखों की रोशनी?

जू ऐ पर रहेगी नजर

नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस ने यह आगे कहा है कि जू ऐ इस बात पर नजर रखेंगी कि क्या जू ऐ इस महीने होने वाली पार्टी सम्मेलन में शामिल होती हैं। यह उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है, जो हर पांच साल में एक बार होता है। इसी पार्टी सम्मेलन में प्योंगयांग अगले पांच साल के लिए अपनी प्राथमिकताओं जैसे- विदेश नीति, युद्ध की तैयारी और परमाणु कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दे सकता है।

 

बता दें कि किम जू ऐ पहली बार नवंबर 2022 में एक लंबी दूरी के मिसाइल टेस्ट के दौरान सार्वजनिक तौर पर दिखाई दी थीं और वह अपने पिता के साथ हथियारों के टेस्ट, मिलिट्री परेड, फैक्ट्री के उद्घाटन और डिप्लोमैटिक ट्रिप पर भी जाती रही हैं, जिसमें बीजिंग में चीनी लीडर शी जिनपिंग के साथ उनकी समिट भी शामिल है।