अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के पास भीषण गोलीबारी की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 5 लोगों को गोली लगी है। आरोपी ने उस इमारत को भी आग के हवाले कर दिया है, जहां वह रुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी का होम ऑनर्स एसोसिएशन के बीच झगड़ा हुआ था। उसने खुद को भी गोली मार ली है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फायरिंग की यह घटना व्हाइट हाउस से महज एक मील की दूरी में स्थित लोगान सर्कल की है। गोलीबारी में एक शख्स की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह 8 बजे की है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल है। इसमें एक इमारत में आग लगी है। वहीं अन्य इमारतों में बंदूक से लैस सुरक्षाबल छतों पर तैनात हैं। 


खबर अपडेट की जा रही है...