डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि इटली में मेलोनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। वह अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए दोस्ती करना चाहती थीं। जबाव में मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता का आपसे कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि दोनों तरफ से लगताार हो रही बयानबाजी की वजह से यह मामला और भी गहराता जा रहा है। इटली ने 21 और 22 जून को प्रस्तावित अपने विदेश मंत्री की अमेरिका यात्रा भी रद्द कर दी है। 

 

विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई, जब डोनाल्ड ट्रंप ने एक इतालवी चैनल से बातचीत में दावा किया कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनसे बार-बार फोटो खिंचवानी की विनती की। ट्रंप ने आगे कहा वह (मेलोनी) मेरे साथ तस्वीर खिंचवाना चाहती थीं। मैं तस्वीर नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उस पर तरस आ गई। ट्रंप के इस बयान पर मेलोनी ने पलटवार किया और कहा, 'मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में मीडिया को आजादी नहीं', जेडी वैंस ने क्यों खोली पड़ोसी की पोल?

 

अब डोनाल्ड ट्रंप ने इस विवाद में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने इतालवी प्रधानमंत्री पर निजी हमला किया। अपने ट्रुथ सोशल पर पर लिखा, 'फ्रांस में G-7 मीटिंग के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया। इटली में उनकी लोकप्रियता का स्तर गिर रहा है, शायद इसलिए क्योंकि जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की बात आई तो उन्होंने अमेरिका का साथ देने से मना कर दिया (हालांकि नाटो ने भी ऐसा ही किया था!)।'

किस बात से मेलोनी से खफा हैं ट्रंप

ट्रंप ने आगे लिखा, 'उन्होंने हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया। इससे बहुत बड़ी लॉजिस्टिकल दिक्कत हुई। यह तब हुआ जब अमेरिका इटली और दूसरे तथाकथित नाटो सहयोगियों की सुरक्षा में हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है। अब जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है तो वह अपनी 'लोकप्रियता बढ़ाने' के लिए दोबारा दोस्ती करना चाहती हैं। नहीं, शुक्रिया!'

मेरी लोकप्रियता आपकी दोस्ती पर नहीं टिकी: मेलोनी

इतालवी प्रधानमंत्री ने ट्रंप की पोस्ट का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मेरी लोकप्रियता का आपसे कोई लेना देना नहीं है। मेरी लोकप्रियता अपकी चिंता का विषय नहीं है। आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें। मेलोनी ने कहा कि सैन्य अड्डों के इस्तेमाल से जुड़े समझौते का हमने हमेशा सम्मान किया है। जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, उनका उल्लंघन नहीं होने देंगे।

 

अपने जवाबी पोस्ट में मेलोनी ने लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप, ये लगातार और बिना किसी वजह के किए जा रहे हमले बेमतलब हैं। जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है तो आपके दोस्त होने से इसमें कोई मदद नहीं मिली है और न ही यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर करती है। मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर है और मैंने हमेशा यही किया है।'

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सिख सुरक्षित नहीं, गुरुद्वारे में घुसकर पति-पत्नी की हत्या

'अपनी लोकप्रियता पर फोकस करो'

उन्होंने आगे कहा, 'इटली में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामले में भी मैंने यही किया। उनके इस्तेमाल से जुड़े समझौतों का हमने हमेशा सम्मान किया है और जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। इटली एक संप्रभु देश बना हुआ है। वैसे भी मेरी लोकप्रियता आपकी चिंता का विषय नहीं है। सलाह है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें।'