हमने अक्सर सुना है कि हर व्यक्ति को हर 2 से 3 घंटे पर थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए। ऐसा करने से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है और दिन भर एनर्जी भी महसूस होती है। ऑफिस जाने वाले स्नैक बॉक्स लेकर जाते हैं, जिम जाने वाले अपने पास प्रोटीन बार रखते हैं ताकि शरीर में दिन भर एनर्जी रहे। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर कुछ देर पर खाने की आदत सेहत के लिए नुकसानदायक है।
विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादातर लोगों को नहीं पता है कि वे कितनी मात्रा में क्या खा रहे हैं? बार-बार खाने से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ता है, पेट संबंधी समस्या बढ़ती है और वजन घटाने में भी दिक्कत महसूस होता है।
यह भी पढ़ें: चावल का पानी और 5 बूंद यह तेल, बना सकता है आपके चेहरे को ग्लोइंग
हर 2 घंटे पर खाना कितना फायदेमंद?
ज्यादातर लोगों को लगता है कि हर 2 घंटे पर खान से ओवरईटिंग की समस्या नहीं होती है, एनर्जी बनी रहती है और आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। US National Institutes of Health के मुताबिक हम कितनी कैलोरी ले रहे हैं और किस तरह का खाना खा रहे हैं। ये चीजें ज्यादा प्रभावित करती है। कई रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है कि बार-बार खाना ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होता है। आपको अपनी डाइट में नट्स, फ्रूट्स, घर का बना खाना शामिल करना चाहिए। जबकि ज्यादातर लोग पैकेट वाले स्नैक्स, शुगर वाली ड्रिंक्स, बिस्किट और प्रोसेस्ड फूड को शामिल करते हैं। ये चीजें सेहत के लिए नुकसानदायक है।
बार-बार खाने से कैलोरी बढ़ती है
अगर आप बार-बार खाना खाते हैं तो शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। इस कैलोरी की वजह से वजन बढ़ाता है। ओवरईटिंग का कारण माइंडलेस ईटिंग है।
इंसुलिन को ब्रेक नहीं मिलने पर क्या होता है
जब भी कार्बोहाइड्रेट और शुगर वाली चीजों को खाने से शुगर का लेवल बढ़ता है। तब शरीर इंसुलिन की मदद से शुगर को कोशिकाओं में भेजता है। यहां पर इंसुलिन मुद्दा नहीं है लेकिन दिक्कत तब होती है जब आप बार-बार ऐसा करते हैं।
यह भी पढ़ें: फेफड़ों में खून का जमना कैसे हो सकता है जानलेवा?
पाचन तंत्र को भी आराम चाहिए
बार-बार खाने की वजह से पेट फूलना, पेट दर्द की समस्या हो सकती है। हमारे शरीर को खाना खाने के बाद आराम की जरूरत होती है ताकि खाना अच्छे से पच सके। अगर बार-बार खाना खाएंगे तो पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
