खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसका मुख्य कारण हमारा वर्क कल्चर है। घंटों एक ही जगह पर बैठे रहने की वजह से हमारा सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता है, बल्कि कई तरह के बीमारियों के शिकार भी होते हैं। मोटापा एक ऐसी समस्या है जिसे समय रहते कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए कई लोग डाइटिंग और वर्कआउट का साहारा लेते हैं। इसके अलावा कुछ लोग मेटाबॉल्जिम को बूस्ट के लिए खाली पेट कई तरह की ड्रिंक का सेवन करते हैं। लोगों का मानना है कि इन फैट बर्निंग ड्रिंक को पीने से आपका वजन तेजी से घटता है।

 

पतला होने के लिए लोग मेथी का पानी, जीरे का पानी, एप्पल साइडर विनेगर, जिंजर वॉटर, शहद वाला पानी पीते हैं। इन ड्रिंक्स को पीने से सिर्फ वेटलॉस ही नहीं कई अन्य फायदे भी होते हैं। ये पानी आपके सेहत के लिए कितने फायदेमंद है। इन चीजों का सेवन करने से क्या आपका वजन सच में कम होता है? आइए जानते हैं न्यूट्रीप्लस डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक ने इस बारे में क्या कहा।

 

क्या कहते हैं डॉक्टर?

 

सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक का कहना है कि सिर्फ पानी पीने से ही आप वेटलॉस कर सकते हैं। आपको खाना खाने से आधा घंटे पहले पानी पीना चाहिए। इससे आपको भूख कम लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। उनका कहना है कि दिन में हर व्यक्ति को कम से कम 8 ग्लास पानी पीना चाहिए।

 

1. जिंजर वॉटर

 

मोटापा कम करने के लिए बहुत से लोग सुबह- सुबह उठकर खाली पेट अदरक वाला पानी पीते हैं। इसे रोजाना पीने से आपका मोटापा कम होता है। साथ ही आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आपको अदरक का छोटा से टुकड़े को कदूकस कर लेना है। कटे हुए अरदरक को पानी में उबलने के लिए डाल दें। करीब  5 से 10 मिनट तक उबालने के बाद उसे निकालकर पी लें।

 

क्या इसे पीने से सच में घटता है वजन?

 

2015 की एक स्टडी में बताया गया था कि ओबीज महिलाओं के एक ग्रुप ने हर रोज 1 ग्राम जिंजर पाउडर को 12 हफ्ते तक खाया। इस ग्रुप की महिलाओं की भूख कम हो गई और वजन घटाने में भी मदद मिली। 2017 और 2018 में भी स्टडी की गई जिसमें कहा गया कि वेट मैनेजमेंट में अदरक फायदेमंद है लेकिन इसके पीछे कोई साइटिफिक प्रूफ नहीं है।

 

2. एप्पल साइडर विनेगर

 

सुबह खाली पेट सेब के सिरके को पानी में मिलाकर पीने से आपका वजन कम होता है। इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या हैं उन्हें खाना खाने के बाद इसे पीना चाहिए। वजन घटाने के लिए कई लोग इसका सेवन करते हैं।

 

क्या कहती है स्टडी

 

European Journal of Clinical Nutrition ने स्टडी की थी कि क्या एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड आपकी भूख को कम कर देता है। 12 लोगों के 2 ग्रुप पर अध्ययन किया गया था जिसमें एक ग्रुप को खाने के साथ एप्पल साइड विनेगर भी दिया गया। जबकि दूसरे ग्रुप के लोगों को सिर्फ खाना दिया गया। स्टडी में सामने आया कि जिन्हें एप्पल साइडर विनेगर दिया गया था। उनका पेट लंबे समय तक भरा रहता और ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता था। आप इस बात का ध्यान रखें कि वजन घटाने के चक्कर में ज्यादा मात्रा में विनेगर का सेवन ना करें।

 

3. नींबू पानी

 

नींबू पानी पीना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। ये आपके डाइजेशन को बेहतर करता है और एनर्जी बढ़ाता है। वहीं, कुछ लोग इसे सुबह-सुबह वजन घटाने के लिए पीते हैं। नींबू पानी में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। ये वजन घटाने के साथ-साथ आपको हाइड्रेटेड रखता है। इसके अलावा मेटाबॉल्जिम बूस्ट करने में भी मदद करता है।

 

वेट लॉस में कैसे करता है मदद

 

लेमन वॉटर एक लो कैलरी डिंक है। आप किसी भी शुगर वाले ब्रेवरेज से इसे रिप्लेस कर सकते हैं। स्टडी में कहा गया है कि ये वेटलॉस में मददगार होता है। नींबू विटामिन सी का मुख्य स्त्रोत है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है।

 

4. मेथी का पानी

 

मेथी का इस्तेमाल हमारे घरों में हमेशा से किया जा रहा है। इसे पानी में उबालकर पीने से आपकी सेहत अच्छी रहती है। मेथी आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। इसमें हेल्दी एमिनो एसिड होते हैं जो प्रोटीन से भरपूर है। 

 

क्या कहती है स्टडी

 

मेथी को फैट बर्नर कहा गया है। कई न्यूट्रिशनिस्ट भी बताते हैं कि मेथी का पानी सुबह-सुबह पीने से फैट बर्न होने में मदद मिलती है। मेथी का बीज वजन घटाने में मदद करता है या नहीं। इस पर बहुत ज्यादा रिसर्च नहीं है। एक स्टडी में पाया गया है कि मेथी वजन घटाने में मदद करता है। 12 पुरुषों पर ये स्टडी की गई जिसमें उन्हें 14 दिनों तक 1.2 ग्राम मेथी के बीज खाने के लिए कहा गया। इसकी वजह से 12 प्रतिशत कैलोरी की मात्रा कम हो गई। इसके अलावा उन पुरुषों के डेली फैट इनटेक भी 17 प्रतिशत तक कम हो गया। मेथी के दाने आपकी भूख को कम कर देते हैं और वजन घटाने में मदद करता है।

 

इसके अलावा 18 मोटे लोगों पर स्टडी की गई थी जिसमें पता चला की नाश्ते में रोजाना 8 ग्राम मेथी खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है और आपके खाने की मात्रा भी कम हो जाती है।

 

5. दालचीनी का पानी

 

दालचीनी का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा शुगर के लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है।

 

कैसे बनाए दालचीनी का पानी

 

दालचीनी के कुछ टुकड़ों को गर्म पानी में उबाल लें और फिर गुनगुने पानी को ठंडा करके पी लें। 

 

क्या कहती है स्टडी

 

दालचीनी का सेवन करने से मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है। इसमें थर्मोजेनेसिस की प्रकिया होती है जो कैलोरी को बर्न करने में मदद करती हैं। एक स्टडी में चूहों के 2 ग्रुप पर दालचीन को लेकर टेस्ट हुआ था। उस स्टडी में पाया गया था कि जिन चूहों को दालचीनी दी गई है उनका वजन दूसरे ग्रुप के चूहों के मुकाबले कम था। हालांकि इंसानों पर ऐसी कोई स्टडी नहीं हुई है जो बताती है कि दालचीनी के सेवन से आपका वजन कम होता है।

 

6. जीरे और सौफ का पानी

 

इसके अलावा लोग पतले होने के लिए जीरे या सौफ के पानी का सेवन करते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच जीरा या सौफ एक गिलास पानी डालकर रात भर भीगने के लिए रख देना और सुबह खाली पेट पी लें।

 

7. हनी वॉटर

 

सोशल मीडिया पर हेल्थ इन्फ्लुएंसर्स का कहना है कि वजन घटाने के लिए सुबह- सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। 

 

जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

 

इस मामले में हमने सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वेटलॉस ड्रिंक बिल्कुल फायदेमंद होते हैं। हर ड्रिंक की अपनी कुछ प्रॉपर्टीज है जैसे दालचीनी आपकी भूख को कम करता है। कुछ आपके मेटाबॉल्जिम के लिए फायदेमंद होते हैं। हम मेथी दाने की बात करते हैं तो उसमें फाइबर कॉन्टेंट होता है। अगर आपने एक या दो ग्लास मेथी का पानी पिया तो ये अपने आपके लिए फायदमेंद है। ये सॉल्यूबल फाइबर होता है जिसका बेस वॉटर है और ये आपके पेट में जाकर फूल जाता है। इस कारण आपको भूख नहीं लगती है। इसके अलावा इसमें प्रटीन की भी भरपूर मात्रा होती है।

 

उन्होंने बताया कि आप वजन घटाने के लिए त्रिफला का पानी पी सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी में EBEC कॉन्टेंट होता है। इसमें कैटकिन होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। ये आपके पेट के आसपास की चर्बी को कम करता है। आप वजन घटाने के नींबू के साथ चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

 

क्या एप्पल साइडर विनेगर सेहत के लिए है फायदेमंद है

 

न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि ने कहा, 'एप्पल साइडर विनेगर एसिडिक नेचर का होता है। इसे आपको डॉयलूट करके पीना है। वरना आपको इससे नुकसान हो सकता है'।

 

क्या गर्म पानी के साथ शहद लेना फायदेमंद है?

 

उन्होंने कहा, 'मैं कभी किसी को शहद लेने की सलाह नहीं देती हूं। शहद में बहुत सारे आयुर्वेदिक गुण है लेकिन आज के समय में बिना मिलावट के शहद कहां मिलता है। उसमें शुगर होता है। ये उन लोगों के लिए है जो बिल्कुल ही मीठा नहीं खाते हैं। शहद में क्लीनजिंग प्रॉपर्टीज होती है'।

 

दिन में कितने ग्लास पानी पीना चाहिए?

 

डॉक्टर अंजलि ने बताया कि दिन में एक व्यक्ति को कम से कम 8 ग्लास पानी पीना चाहिए। उन्होंने कहा, 'जरूरी नहीं आपको सिर्फ सादा पानी पिना। आप बटर मिल्क, कोकोनट वाटर, फ्रूट्स और सूप का सेवन कर सकते हैं'।