ईसाई धर्म में हैलोवीन डे बेहद खास है। इस दिन अपने स्वर्गीय पूर्वजों को याद किया जाता है। इसके साथ ही कद्दू को काटकर उसमें डरावने चेहरे बनाए जाते हैं। इसी तरह की थीम पार्टी रखी जाती है। पार्टी में सभी लोग क्रिएटिव और भूत जैसे दिखने वाले कपड़े पहनकर पार्टी करते हैं। इसके अलावा सभी लोग इस दिन कुछ रोचक अंदाज में अपने दोस्तों और परिवार को हैलोवीन डे की बधाइयां देते हैं।

 

हैलोवीन डे हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने की परंपरा सबसे पहले आयरलैंड और स्कॉटलैंड में शुरू हुई थी, जो अब पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस त्योहार में सभी लोग अपने दोस्तों और परिवार को हैलोवीन डे की बधाइयां देते हैं। इस साल आप कुछ मैसेज भेजकर अपने दोस्तों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें:  करवा चौथ में लव पार्टनर को भेजें दिल छू जाने वाले ये शुभकामना संदेश

हैलोवीन डे पर भेजें ये मैसेज

1.डर और मस्ती से भरी हो आपकी रात, हैलोवीन डे पर खुशियों से रोशन हो हर बात। हैप्पी हैलोवीन डे।

2.चेहरे पर मुस्कान और हाथों में मिठाइयां हों, आपकी जिंदगी में हमेशा खुशियों की बहार हो। हैप्पी हैलोवीन।

3.काली रात में चमकते सितारे, हैलोवीन पर खुश रहें आपके अपने सारे। आपको और आपके परिवार को हैप्पी हैलोवीन।

4. कद्दू की रोशनी और डरावनी सजावट, हैलोवीन लेकर आए खुशियों की सौगात। हैप्पी हैलोवीन डे।

5.डरावने चेहरों के पीछे छिपी है मस्ती की बात, आपके जीवन में खुशियां लाए हैलोवीन की यह रात। हैप्पी हैलोवीन।

 

यह भी पढ़ें: ज्वेलरी, लव लेटर या हैंडबैग, करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? जानें ऑप्शन


6इस हैलोवीन आपकी जिंदगी में खुशियों का जादू चले, हर दिन मुस्कान और हर रात सुकून से भरी हो। हैप्पी हैलोवीन डे।

7. डरावनी रात और रंगीन अंदाज, हैलोवीन पर मस्ती हो खास। खूब हंसिए और खुशियां मनाइए।

8. इस हैलोवीन आपके सारे डर दूर हो जाएं और जिंदगी में खुशियों के नए दरवाजे खुल जाएं।

9. कद्दू की रोशनी, डरावने चेहरे और मिठाइयों की बहार, आपके लिए खुशियां लेकर आए यह त्योहार।

10. आज डरने का नहीं, बल्कि हंसने और मुस्कुराने का दिन है। अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करें। हैप्पी हैलोवीन।

 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर दिखना है सबसे खास तो ट्राई करें ये ट्रेडिशनल आउटफिट

 

11.इस हैलोवीन आप पर खुशियों का जादू बना रहे, हर चेहरे पर मुस्कान और हर दिल में प्यार बना रहे। हैप्पी हैलोवीन डे।

12 डरावनी रात हो या खुशियों का त्योहार, आपका का साथ हो तो हर पल बन जाता है यादगार। हैप्पी हैलोवीन।

13. इस हैलोवीन आपके जीवन से हर परेशानी दूर हो और आप हंसी और खुशी से रोशन रहे।

14. कद्दू की रोशनी और मिठाइयों की बहार, आपको हैलोवीन की ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार।

15. दुनिया चाहे कितनी भी डरावनी क्यों न हो, आपका साथ हर डर को छोटा कर देता है। हैप्पी हैलोवीन डे।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी, बेल और अरेबिक, इस साल करवा चौथ पर लगवाएं ये खास मेहंदी डिजाइन

 

16. इस हैलोवीन खूब हंसें, खूब मस्ती करें और आपके साथ खूबसूरत यादें बनाएं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।

17. डरावने मुखौटों के पीछे छिपी मुस्कान हमेशा बनी रहे। मेरा आप यूं ही हंसता-मुस्कुराता रहे।

18. इस हैलोवीन भगवान से यही दुआ है कि मेरे परिवार के हर सदस्य की जिंदगी खुशियों, प्यार और अच्छे स्वास्थ्य से भरी रहे।

19. आपकों गिफ्ट में मिले ढेर सारी खुशियां और मिठाइयां, यह हैलोवीन बने आपकी तरह शानदार और मजेदार बने। हैप्पी हैलोवीन डे।

20. भूतों वाली रात में भी मेरे लिए सबसे प्यारी किमती आप  है। आपका साथ हमेशा बना रहे। हैप्पी हैलोवीन।