आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। हमारी छोटी-छोटी आदतें गंभीर बीमारियों से बचने में मदद करती हैं। हम सभी जानते हैं कि चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। चलने से शरीर स्वस्थ रहता है। क्या आप जानते हैं कि 10 मिनट चलने से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।

 

ज्यादातर लोग 8 हजार और 10 हजार कदम चलने पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि इससे शरीर को कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। खासतौर से खाना खाने के बाद हमारा शरीर अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है। खाने के बाद चलना ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है।

 

यह भी पढ़ें: खाली पेट भिंडी वाला पानी पीने से शुगर होगा कंट्रोल, डाइटिशियन से समझिए

स्टेप्स से ज्यादा चलने का समय जरूरी

खाना खाने के बाद शरीर कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलता है। ये ग्लूकोज आपके खून में जाता है जिसकी वजह से शुगर का लेवल बढ़ता है। खासतौर से जो प्री डायबिटीक और टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में शुगर का लेवल एकदम से बढ़ता है।

खाने के तुरंत बाद वॉक पर जाएं

खाना खाने के बाद अगर आप 10 मिनट चलते हैं तो शरीर उस ग्लूकोज का तुरंत इस्तेमाल करता है। इससे शरीर में शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है। ऐसा करने से आप रिलेक्स महसूस करते हैं। खाना खाने के बाद 10 मिनट तक चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। National Institutes of Health की रिपोर्ट में पाया गया था खाने के बाद थोड़ी देर चलना सेहत के लिए बेहतर होता है। ऐसा करने से शरीर में ग्लूकोज का लेवल नियंत्रित रहता है। यह एक बार में लंबा चलने से ज्यादा फायदेमंद माना गया है।

 

American Diabetic Association की रिपोर्ट में पाया गया कि हर मील के बाद चलने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम होता है।

 

यह भी पढ़ें: बोरिंग लुक को कहें बाय, ये 5 ट्रेंडी ज्वेलरी आपको बना देंगी स्टाइल क्वीन

चलने के अन्य फायदे 

10 मिनट चलने से सिर्फ शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम नहीं होता है। ये कैलोरी को भी कम करने में मदद करता है। ये आदत आपके पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। जिन लोगों में पेट फूलने की समस्या रहती हैं उन्हें खाना खाने के बाद जरूर चलना चाहिए।

  • चलने की गति को सामान्य रखें। बहुत ज्यादा तेजी से नहीं चलना है।
  • दिनभर एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे।
  • मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।