करवा चौथ के त्योहार पर महिलाएं जितनी उत्साहित निर्जला व्रत रखने के लिए रहती हैं, उतनी ही उत्साहित त्योहार में पहनने वाले कपड़ों को लेकर भी रहती हैं। करवा चौथ का पर्व खासतौर से सुहागिनों का पर्व है, इसलिए सभी शादीशुदा महिलाएं करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करती हैं। इस त्योहार पर कई महिलाएं साड़ी पहनती हैं, तो वहीं कई महिलाएं सूट पहनना पसंद करती हैं। इस दिन हर महिला कोशिश करती है कि वह ऐसे कपड़े पहने, जिनमें वह खूबसूरत लगे।
इस साल 29 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। उससे पहले ही महिलाओं ने त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में कई महिलाएं अपने लिए कपड़े खरीदने में जुट गई हैं। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ का पर्व मनाने वाली हैं और इसके लिए कपड़े खरीदने जा रही हैं, तो यहां जानिए कुछ ट्रेडिशनल आउटफिट, जो आपके लुक को सबसे खास बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 16 सोमवार का व्रत सिर्फ पति के लिए नहीं, हर मनोकामना पूरी करने के लिए भी है खास
ट्रेडिशनल आउटफिट
साड़ी
कई लोगों की परंपरा होती है कि वे करवा चौथ की शाम पूजा के समय साड़ी पहनकर बैठती हैं। अगर आप भी करवा चौथ पर साड़ी पहनने वाली हैं, तो ऑर्गेंजा साड़ी खरीद सकती हैं। यह साड़ी बेहद हल्की होती है। आप हल्के रंग, जैसे लाइट ग्रीन या पिंक में ऑर्गेंजा साड़ी खरीद सकती हैं। इस साड़ी के साथ कानों में चांदी की बालियां पहनें।
एथनिक स्कर्ट और टॉप
अगर आप करवा चौथ के दिन दूसरों से अलग दिखना चाहती हैं, तो एथनिक स्कर्ट और टॉप पहन सकती हैं। यह आउटफिट आपको एक अलग और खूबसूरत लुक दे सकता है। इसमें आप टॉप और स्कर्ट एक ही रंग के भी चुन सकती हैं। इस ड्रेस के साथ बिंदी, कंगन और झुमके पहनना अच्छा विकल्प होगा।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ व्रत रखने से पहले जानें सारे नियम, वरना व्रत रह जाएगा अधूरा
सूट और बनारसी दुपट्टा
कई महिलाएं व्रत वाले दिन आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं। ऐसी महिलाएं करवा चौथ पर प्लेन सूट पहन सकती हैं, जिसके साथ बनारसी दुपट्टा या गोटे की कढ़ाई वाला हैवी दुपट्टा पहनना सही रहेगा। इस ड्रेस के साथ दोनों हाथों में चूड़ियां और माथे पर बिंदी लगाएं। इसके साथ ही अपनी पसंद की कानों की बालियां पहनें।
अनारकली
अनारकली एक ऐसी ड्रेस है, जिसे पहनकर महिलाएं न सिर्फ खूबसूरत लग सकती हैं, बल्कि पूरे दिन आराम से भी रह सकती हैं। अनारकली ड्रेस आज भी ट्रेंड में है। इस ड्रेस के साथ बालों का जुड़ा बना सकती हैं। साथ ही झुमके, चूड़ियां और बिंदी पहन सकती हैं।
