आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। बूढ़े-बच्चे सभी व्यस्तता का बहाना बनाते हैं। पहले लोग नियमित योग करके स्वस्थ रहते थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग कहते हैं कि उनके पास योग करने का समय नहीं है।
योग विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना सिर्फ 10 मिनट योग करने से भी शरीर और मन दोनों को काफी फायदा मिलता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून के मौके पर जान लीजिए कि घंटों की जरूरत नहीं, थोड़े समय में भी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप फिट और स्वस्थ रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद ऐसे सजाएं नया किचन, नया ट्रेंड घर को बनाएगा और खूबसूरत
क्यों जरूरी है 10 मिनट का योग?
आज की जिंदगी बहुत तनाव भड़ी हो गई है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, मोबाइल और लैपटॉप में बिजी रहना यह सब से लोगों में शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में 10 रोजाना 10 मिनट का योग शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है।
10 मिनट में किए जा सकते हैं ये आसान योगासन
- ताड़ासन: शरीर को सीधा और संतुलित रखने वाला आसान योगासन, जो पोश्चर सुधारने में मदद करता है।
- वृक्षासन: एक पैर पर खड़े होकर किया जाने वाला आसन, जो संतुलन और एकाग्रता बढ़ाता है।
- भुजंगासन: पेट के बल लेटकर किया जाने वाला आसन, जो पीठ और रीढ़ को मजबूत बनाता है।
- वज्रासन: भोजन के बाद बैठकर किया जाने वाला आसन, जो पाचन को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है।
- अनुलोम-विलोम: नाक के दोनों छिद्रों से बारी-बारी सांस लेने की प्राणायाम विधि, जो मन को शांत रखने में मदद करती है।
- गहरी श्वास लेने का अभ्यास: धीरे-धीरे गहरी सांस लेकर छोड़ने की प्रक्रिया, जो तनाव कम करने और शरीर को आराम देने में सहायक होती है।
यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में मसालों में लग रहे हैं कीड़े? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे
क्या मिल सकते हैं फायदे?
- शरीर में लचीलापन बढ़ सकता है।
- तनाव और चिंता कम करने में मदद मिल सकती है।
- शरीर को ऊर्जा मिलती है।
- पीठ और गर्दन के दर्द से राहत मिल सकती है।
- एकाग्रता बेहतर हो सकती है।
युवाओं में बढ़ रहा है योग का ट्रेंड
एक समय था जब योग को केवल बुजुर्गों या स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों की गतिविधि माना जाता था लेकिन अब यह धारणा तेजी से बदल रही है। आज के युवा भी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने भी योग को लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फिटनेस ऐप्स पर योग से जुड़े वीडियो और ऑनलाइन क्लास आसानी से उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से युवा घर बैठे योग सीख रहे हैं। युवा केवल अब जिम में जाकर भारी-भरकम वर्कआउट पर निर्भर नहीं रहना चाहते। वो ऐसे विक्लप तलाश रहे हैं जो शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए।


