बारिश के मौसम में लोग चाय, पकौड़ा और समोसा खाना पसंद करते हैं। खासतौर से शाम के समय में अनहेल्दी चीजों को खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो खान पान पर ध्यान देने के साथ-साथ एक्सरसाइज को बिल्कुल मिस न करें। इसके अलावा कार्डियो एक्सरसाइज भी कर सकते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, चोट लगने से बचाता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

 

कई लोग बारिश के मौसम में जिम नहीं जा पाते हैं। अगर आप भी इस बात से परेशान है तो हम आपको कुछ आसान इंडोर एक्सरसाइज बता रहे हैं जिसे आप आसानी से घर के अंदर कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करने से कैलोरी भी बर्न होगी और फिट भी रहेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: क्या चेहर पर रेजर इस्तेमाल करने से महिलाओं में मोटे आते हैं बाल?

घर पर करें ये एक्सरसाइज

बॉडीवेट स्क्वैट्स

 

 

अपने पैरों के कूल्हे या कंधे की चौड़ाई के बराबरा दूरी पर खड़े हो।
अपने शोल्डर को हल्का छोडे़ें।
गहरी सांस लें और कोर (मांसपेशियों) को टाइट करें और फिर पीछे की ओर झुकें जैसे किसी कुर्सी पर बैठे हो।
जब आपके पैर 90 डिग्री का कोण बना लें फिर अपने शुरुआती स्थिति में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को फिर से दोहराएं।

 

डंबल उठाना

 

यह प्रभावी एक्सरसाइज है जो आपके पॉश्चर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक्सरसाइज कर्ल्स, शोल्डर प्रेसेज और लंज जैसे मूवमेंट्स के लिए अच्छा है। हमेशा अपने हिसाब से वेट उठाएं।

 

पुश अप्स

 

पुश  अप्स के लिए अपने कंधों को अपनी कलाइयों के ऊपर रखें। अपने पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर दूरी तक खोल कर रखें और अपनी पेट की मांसपेशियों को टाइट रखते हुए कूल्हों को अंदर की ओर खींच कर रखें। अपने शरीर को तब तक नीचे लें जाए जब तक कोहनियां 90 डिग्री का एंगल न बना लें। अपने शरीर को कुछ देर के लिए होल्ड करके रखें और फिर से रेस्ट की पोजिशन में आएं। इस एक्सरसाइज को 10 से 15 मिनट तक करना है।

 

 

ग्लूट ब्रिज

 

पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को एक सीध में रखें और पेट की मांसपेशियों को टाइट करें। अपने पैरों से जमीन पर प्रेशर डाले और हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान हिप्स की मांसपेशियों को टाइट करें। फिर से रेस्ट की पॉजिशन में आए औ इस एक्सरसाइज को दोहाराएं।

 

3-3-3 रूल फॉलो करें

 

हेल्दी रहने के लिए 3-3-3 रूल फॉलो करें। इसके लिए संतुलित आहार लें। खासतौर से इस मौसम में बाहर का जंक फूड खाने से परहेज करें। ऐसा करने से बीमारियों से दूर रहेंगे।

संतुलित आहार लें।
खाने की मात्रा का ध्यान रखें।
लगातार एक्सरसाइज करें।