गर्मी के मौसम में धूप और अधिक तापमान की वजह से लोगों को पसीना अधिक आता है। पसीने की बदबू को पसीने की बदबू को दूर करने के लिए लोग इत्र और परफ्यूम का इ्स्तेमाल करते हैं। परफ्यूम लगाने से हम तरोताजा महसूस करते हैं। 

 

इस मौसम में उमस, प्रदूषण और पसीने की वजह से ज्यादातर परफ्यूम काम नहीं करते हैं। कुछ घंटों के बाद ही इनकी खूशबू खत्म हो जाती है। कुछ लोग परफ्यूम की जगह पर इत्र का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि गर्मी में इत्र या परफ्यूम में से कौन ज्यादा लंबे समय तक टिकता है?

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में चाय और कॉफी पीना सेहत के लिए खतरनाक, डाइटिशियन से समझें कैसे?

परफ्यूम या इत्र क्या ज्यादा टिकता है?

इत्र में जड़ी बुटियां, फूलों की खुशबू, चंदन समेत अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें खुशबू वाला तेल मिलाया जाता है जो त्वचा में धीरे-धीरे एब्जॉर्ब होता है। इत्र की खुशबू लंबे समय तक चलती है। वहीं परफ्यूम को एसेंशियल ऑयल और अल्कोहल के साथ मिलाकर बनाया जाता है। मार्केट में तरह-तरह के परफ्यूम मिलते हैं। गर्मी के मौसम में लाइट खुशबू वाले परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकता है।

कौन ज्यादा देर तक टिकता है?

गर्मी के मौसम में अल्कोहल वाले परफ्यूम से ज्यादा ऑयल बेस्ड इत्र टिकते हैं। एक अच्छी क्वॉलिटी का इत्र 12 घंटे तक टिकता है। कुछ कपड़ों में इत्र की खुशबू तो धोने के बाद भी रहती है। दरअसल गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से ज्यादातर परफ्यूम की खुशबू उड़ जाती है। सुबह में परफ्यूम लगाने के बाद आपको फ्रेश महसूस होता है लेकिन लंच होते तक उसकी सुगंध उड़ जाती है।

 

यह भी पढ़ें: ना देखना पसंद है, ना पढ़ना, न्यूज से क्यों दूर हो रहे लोग? हो गया खुलासा

परफ्यूम लगाने का सही तरीका क्या?

हमेशा मॉश्चराइजर लगाने के बाद परफ्यूम लगाएं। हमेशा परफ्यूम को पल्स प्वाइंट पर लगाएं और उसे रब न करें।