सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ट्रेंड वायरल होता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर हल्दी वाले आइस क्यूब्स काफी चर्चा में है। हम सभी ने हमेशा अपनी दादी नानी से हल्दी के फायदों के बारे में सुना है। इसका इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जाता है। विज्ञान भी हल्दी को त्वचा के लिए फायदेमंद मानता है क्योंकि इसमें करक्यूमिन होता हो जो एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। क्या त्वचा पर हल्दी वाला आईस क्यूब्स लगाना फायदेमंद होता है?

 

अभी तक ऐसी कोई रिसर्च नहीं हुई है जो इस बात की पुष्टि करती है कि हल्दी वाला आइस क्यूब्स लगाने से त्वचा में मुंहासे, दाग धब्बे कम हो सकते है। इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। आप इसे वेलनेस रूटीन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: फूड पॉइजनिंग ठीक होने के बाद भी पेट नहीं हुआ ठीक? हो सकता है पोस्ट-इंफेक्शन IBS

हल्दी आइस क्यूब्स लगाने के फायदे

गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिलती है- आइस लगाने से त्वचा पर ठंडक महसूस होती है। खासतौर से जब आप पूरे दिन गर्मी में रहे हो। हालांकि इससे त्वचा की रंगत में कोई बदलाव नहीं आता है।

तरोताजा महसूस करते हैं- आइस क्यूब्स लगाने से त्वचा पर ताजगी और कसाव महसूस हो सकता है। ये एक आसान स्किन केयर रूटीन है। बर्फ का इस्तेमाल करने से ब्लड में सर्कुलेशन बढ़ता है। 

हल्दी आइस क्यूब्स कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए आपको 1 कप पानी , ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत होगा। सबसे पहले एक कप में हल्दी पाउडर डालें। अगर पाउडर मोटा लग रहा है तो उसे एक कपड़े में छान लें ताकि त्वचा पर खरोच न आए। इसके बाद मिश्रण को आइस क्यूब ट्रे में डाल लें और उसे ढक दें।

 

यह भी पढ़ें: दिल की सेहत के लिए क्यों जरूरी हैं साबुत अनाज? जानिए क्या कहती है नई रिसर्च

 

ऐसा करने से फ्रीज में रखी दूसरी चीजों से इसमें गंदगी न जाए या मिश्रण में कुछ मिल न जाए। आप मिश्रण को रात भर सेट होने के लिए रखें। जम अच्छे से आइस क्यूब जब जम जाए तब इस्तेमाल करें। इसे बहुत ज्यादा मात्रा में बना कर न रखें। जरूरत के हिसाब से थोड़ा थोड़ा इस्तेमाल करें। आइस क्यूब्स को हल्के हाथ से चेहरे पर लगाएं। इससे लगाने से आपकी त्वचा फ्रेश और खिली खिली नजर आएगी लेकिन इससे दाग-धब्बे या फिर मुंहासे ठीक नहीं होते हैं।