आज के समय में ज्यादातर लोग अपने फोन पर रील्स और शार्ट वीडियो देखना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग अपना ज्यादातर समय रील्स देखने में बिता देते हैं। 5 मिनट के लिए फोन पर स्क्रॉलिंग शुरू करते हैं और कब घंटे बीत जाते हैं पता नहीं चलता है। लोग रात को सोने से पहले घंटों रील स्क्रॉल करते हैं। इसे माइंडलेस स्क्रोलिंग कहा जाता है। नई रिसर्च बताती है कि यह आदत हमारे दिमाग के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
हाल ही में एक स्टडी हुई है जिसका विषय है कि मोबाइल फोन पर शार्ट वीडियो देखने से ध्यान में कमी आती है। यह स्टडी Frontiers in Human Neuroscience में पब्लिश हुई है।
यह भी पढ़ें: HPV वैक्सिनेशन: सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाला इंजेक्शन कब, किसे और कैसे लगेगा?
स्टडी में क्या पाया गया?
यह रिसर्च Zhejiang University (चीन) के वैज्ञानिकों ने किया है। उन्होंने स्टडी में 48 स्वस्थ लोगों को प्रयोग शामिल हो गया है और उनके दिमाग की गतिविधि को ईसीजी टेस्ट से मापा गया। स्टडी में पाया गया कि जो लोग ज्यादा शॉर्ट वीडियो देखते हैं उनमें ध्यान लगाने, योजना बनाने की क्षमता कम पाई गई है। ज्यादा वीडियो देखने वालों में आत्म नियंत्रण कम पाया गया।
इसके अलावा जो लोग बहुत अधिक रील्स देखते हैं वे लंबे समय तक फोक्स नहीं कर पाते हैं। आपका ध्यान जल्दी भटक सकता है। मनोवैज्ञानिक इस स्थिति को 'पॉपकॉर्न ब्रेन' बता रहे हैं। इसमें दिमाग तेज, मजेदार और लगातार बदलने वाले कॉन्टेंट का आदी हो जाता है। जैसे ही कुछ स्लो या बोरिंग होता है तो दिमाग उसे पसंद नहीं करता है। इसकी वजह से ध्यान देने की क्षमता कम हो जाती है। पढ़ाई या काम में मन नहीं लगता। बार-बार मोबाइल चेक करने की आदत बढ़ जाती है।
अधिक तनाव और कम आत्म नियंत्रण- 98000 से ज्यादा लोगों तो स्टडी में शामिल किया गया जिसमें पाया गया कि ज्यादा स्क्रॉल करने की वजह से फोकस कम होता है और तनाव बढ़ता है।
नींद पर पड़ता है प्रभाव- देर रात तक फोन चलाने से दिमाग को लगता है कि अभी दिन का समय है जिससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे आपकी नींद बाधित होती है।
यह भी पढ़ें: टूथब्रश से लेकर लंच बॉक्स तक, रोजाना इतनी मात्रा में खा रहे हैं माइक्रोप्लास्टिक
कैसे बढ़ाएं अपना ध्यान?
- अपने स्क्रीन टाइम को सेट करें।
- शार्ट वीडियो को कम से कम देखें।
- रात को सोने से पहले रील देखने से बचना चाहिए।
- रात को सोने से पहले अगले दिन का प्लान तैयार कर लें।
