इस साल 29 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर सभी महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। आजकल कई पुरुष भी अपनी पत्नियों के स्वस्थ जीवन के लिए व्रत रखते हैं। ऐसे में करवा चौथ सिर्फ त्योहार नहीं रह जाता, बल्कि यह पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक बन जाता है। इस खास पर्व पर पुरुषों को अपनी पत्नियों को गिफ्ट देना चाहिए।

 

जब महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, तो पुरुषों को भी अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कुछ खास गिफ्ट देना चाहिए। पुरुषों को कोशिश करनी चाहिए कि वे अपनी पत्नी की मनपसंद चीज गिफ्ट में दें। इसके साथ ही पुरुष कुछ खास चीजें भी दे सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर दिखना है सबसे खास तो ट्राई करें ये ट्रेडिशनल आउटफिट

 करवा चौथ पर क्या गिफ्ट दें?

ज्वेलरी

कई महिलाओं को सोने की ज्वेलरी बेहद पसंद होती है। ऐसे में उन्हें सोने की हल्की चेन, कान के झुमके, अंगूठी या कंगन दे सकते हैं। ज्वेलरी ऐसे डिजाइन की खरीदें, जिसे वे हर दिन पहन सकें। सोने की ज्वेलरी गिफ्ट के तौर पर देना अच्छा ऑप्शन है। अगर आप महंगा और कीमती गिफ्ट देना चाहते हैं, तो सोने के गहने दे सकते हैं।

लव लेटर और रोमांटिक डेट

व्यक्ति को कई बार अपने प्यार का इजहार करने के लिए महंगे गिफ्ट देने की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि वह अपने मन की भावनाएं व्यक्त करके भी अपने लव पार्टनर को खुश कर सकता है। इसी तरह आप भी महंगे गिफ्ट देने के बजाय लव लेटर दे सकते हैं। साथ ही, करवा चौथ का व्रत पूरा होने के बाद अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी, बेल और अरेबिक, इस साल करवा चौथ पर लगवाएं ये खास मेहंदी डिजाइन

हैंडबैग

 

अगर आपकी पत्नी को हैंडबैग खरीदने का शौक है, तो आप उनके लिए एक सुंदर हैंडबैग खरीद सकते हैं। हैंडबैग खरीदते वक्त इस बात का ध्यान दें कि बैग का रंग ऐसा हो, जो आपकी पत्नी को पसंद हो। इसके साथ ही, अपनी जरूरत के हिसाब से अच्छे साइज का हैंडबैग खरीदें।

कपड़े

महिलाओं को अलग-अलग प्रकार के कपड़े पहनने का शौक होता है। अगर आपकी पत्नी को भी कपड़ों का शौक है, तो आप उन्हें साड़ी, सूट, जींस-टॉप या कुर्ती बतौर गिफ्ट दे सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Gen Z के लिए Manifestation नया ट्रेंड, धर्मग्रंथों में क्या लिखा है?

घड़ी

 

आजकल घड़ी पहनने का ट्रेंड चल रहा है। स्मार्टवॉच से लेकर सिंपल घड़ी भी लोग खूब पहनते हैं। ऐसे में घड़ी गिफ्ट के तौर पर देना अच्छा ऑप्शन रहेगा।