आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में ज्यादातर लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं। वक्त-बेवक्त खाना खाता है। इसके अलावा छोट-छोटी बताव का तनाव लेते हैं। इन बातों का असर आपके हेल्थ पर पड़ता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर हमारे हमारे गट यानी आंत पर पड़ता है। गट हेल्थ खराब होने से पेट फूलना, पेट दर्द और कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा रहती है।

 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए गट को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। पेट को स्वस्थ रखने में फाइबर वाली चीजों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए जरूरी तत्व है।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों को गर्मी से कैसे बचाएं? माता-पिता अपनाएं ये टिप्स

कितने प्रकार का फाइबर होता है?

हमारे खाने पीने की चीजों में दो प्रकार का फाइबर पाया जाता है।

 

सॉल्युबल फाइबर- यह वह फाइबर होता है जो पानी के साथ आसानी से घुल जाता है। यह पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। जबकि इनसॉल्युबल फाइबर पानी में घुलता नहीं है और सीधा आंतों में चल जाता है।

सॉल्युबल फाइबर के फायदे

सॉल्युबल फाइबर पानी में आसानी से घुल जाता है और जेली जैसी चीज को बनाता है जो पाचन को बेहतर करता है। कुछ स्टडी में यह दावा किया गया है कि फाइबर डायरिया के खतरे को कम करता है। इसके अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और शुगर के लेवल को नियंत्रित रखता है जिससे हार्ट संबंधी बीमारियां और डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

 

इनसॉल्युबल फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है और पाचन तंत्र को रेगुलेट करता है। दरअसल ये पानी के साथ मिलकर घुलता नहीं है जिसकी वजह से आंत में पहुंचने के बाद कब्ज की समस्या नहीं होती है। सॉल्युबल फाइबर मुख्य रूप से फलों और सब्जियों में पाया जाता है। जबकि इनसॉल्युबल फाइबर साबूत अनाज में पाया जाता है। Dietary Guidelines for Americans (USDA) की रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों और महिलाओं को कितनी मात्रा में फाइबर लेना चाहिए ?

 

                        उम्र    पुरुषों में फाइबर की मात्रा       महिलाओं में फाइबर की मात्रा
2 से 3  14 ग्राम 14 ग्राम
4 से 8  20 ग्राम 17 ग्राम
9 से 13 25 ग्राम 22 ग्राम
14 से 18 31 ग्राम 25 ग्राम
19 से 30 34 ग्राम 28 ग्राम
31 से 50  31 ग्राम 28 ग्राम
51 से ऊपर 28 ग्राम 22 ग्राम
     

 

 

यह भी पढ़ें: गांव हो या शहर, सबको चाहिए प्रोटीन से भरपूर डाइट, क्या है नया ट्रेंड?

अधिक मात्रा में फाइबर लेने के नुकसान

अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में फाइबर लेते हैं तो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसकी वजह से गैस, पेट फूलना,  पेट दर्द आदि समस्या हो सकती है। अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा को बढ़ाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

दोनों प्रकार के फाइबर सेहत के लिए जरूरी है। सॉल्युबल फाइबर पाचन और ब्लड शुगर को बेहतर करता है और इनसॉल्युबल फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है।