देश के कई राज्यों में आज भी मौसम का दौरा जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 7 अक्टूबर को भी कई राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं बिखरी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में कुछ जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में, आकाशवाणी भवन पर कांग्रेस का हंगामा
उत्तर-पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 7 से 12 अक्टूबर और हिमाचल-उत्तराखंड में 6 से 12 अक्टूबर में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 6 से 12 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 9 और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर तक हल्की बारिश के साथ बादल बने रहने की संभावना है।
मध्य भारत
इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 9 और छत्तीसगढ़ में 6 से 10 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 7 और छत्तीसगढ़ में 6 से 8 अक्टूबर तक कहीं-कहीं आंधी-तूफ़ान और बिजली की संभावना है।
पूर्वी भारत
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड में 6 से 10 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। बिहार में 6-7 अक्टूबर को आंधी, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की हवा। झारखंड में 6-9 अक्टूबर तक तेज़ हवा (30-40 किमी/घंटा) की संभावना है। इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम 7 से 8 अक्टूबर को बड़े इलाके में बारिश हो सकती है। 8 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश और 6 9 अक्टूबर तक तेज़ हवा की संभावना है।
इसके अलावा, गंगा के मैदानी इलाकों वाला पश्चिम बंगाल में 6 से 7 और 9 से 10 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। वहीं अंडमान-निकोबार में 6 से9 अक्टूबर तक बारिश, 6-7 अक्टूबर को आंधी और बिजली की संभावना है।
यह भी पढ़ें: अनंत सिंह नाराज हैं लेकिन पार्टी से दूर नहीं, JDU नेता ने बताई अंदर की बात
पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत
वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 6 से 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, बारिश का सिलसिला 6-12 अक्टूबर तक रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश में 6 से 11 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश। असम और मेघालय में 6 से 10 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 6 से 7 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश।
दक्षिण भारत
केरल और माहे में 6 से 11 अक्टूबर तक बड़े इलाके में या व्यापक बारिश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 6 से 12 अक्टूबर तक कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश-यनम और रायलसीमा में 6 से 12 अक्टूबर तक बारिश, 6 से 8 अक्टूबर तक तेज हवा (30-40 किमी/घंटा)। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 6 से 7 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश और बिजली और 6 से 12 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है।
