देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी का कहर जारी है। मौसम विभाग IMD के मुताबिक, आज यानी 27 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, झारखंड समेत 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान 80 से लेकर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने का अनुमान है। बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में आंधी आ सकती है।  

 

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा और बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के चलते तूफानी हवाओं का आक्रामक कहर जारी रहेगा।  इसके उत्तर और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले 12 घंटों तक डिप्रेशन की तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इसके चलेत पूर्वी भारत के राज्यों में लगातार 48 घंटे तक बारिश जारी रहने की आशंका है।   

 

यह भी पढ़ें: ECINet विवाद, एक चिट्ठी और चुनाव आयुक्तों की सफाई, क्या EC का हंगामा सुलझ गया?

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत में हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा से व्यापक बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलेंगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 

छिटपुट बारिश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में कहीं-कहीं भारी बारिश, और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बहुत ज़्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।

 

इसके अलावा, मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश में व्यापक बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश और आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 तक) की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश और छत्तीसगढ़ में काफी बड़े इलाके में बारिश की संभावना है।  

बिहार, झारखंड ओडिशा में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में छिटपुट बारिश होगी,  झारखंड में 30-40 किमी/घंटा (झोंकों में 50 तक) की तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।  

 

पश्चिम भारत में गुजरात क्षेत्र, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं बारिश होगी। इसके अलावा, दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराईकल, तेलंगाना, केरल-माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि तेलंगाना में 30-40 किमी/घंटा (झोंकों में 50 तक) की तेज हवाएं चलने की संभावना है।