उत्तर रेलवे ने दिल्ली और हरिद्वार के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रविवार से ट्रेन का संचालन होगा। वहीं सोमवार को ट्रेन हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी। उत्तर रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक रविवार रात 10:35 बजे यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन स्टेशन से छूटेगी। करीब 5 घंटे और 45 मिनट के सफर के बाद हरिद्वार जंक्शन पहुंचेगी।


वही हरिद्वार से शाम 5:20 बजे ट्रेन छूटेगी और रात में 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सफर में करीब साढ़े 6 घंटे का समय लगेगा। रेलवे के मुताबिक स्पेशल ट्रेन (04413 ) दिल्ली से हरिद्वार 23 अगस्त से शुरू होगी। रात 10:35 बजे यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से प्रस्थान करेगी। सुबह 4:20 बजे हरिद्वार जंक्शन पहुंचेगी। पूरे सफर में लगभग 5 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। वहीं ट्रेन संख्या 04414 सोमवार यानी 24 अगस्त से शुरू होगी। शाम 5:20 बजे हरिद्वार जंक्शन से प्रस्थान करेगी और रात में 11:45 बजे ट्रेन दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में नेपाली गैंडे की दस्तक से दहशत, रेस्क्यू के दौरान वनकर्मी घायल

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान

दिल्ली-हरिद्वार-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का ठहराव दोनों तरफ आने-जाने पर पांच स्टेशनों पर होगा। रेलवे ने कहा कि यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई है। बता दें कि रक्षाबंधन त्योहार से पहले रेलवे की यह सौगात यात्रियों के लिए बड़ी राहत लाई है। त्योहारों में लोगों का घर जाना आसान होगा।

इन स्टेशन पर होगा ठहराव

  • गाजियाबाद
  • मेरठ सिटी
  • मुजफ्फरनगर
  • रुड़की
  • हरिद्वार जंक्शन

यह भी पढ़ें: 'बिहार में गंभीर आर्थिक संकट, खजाना खाली', तेजस्वी ने बिहार सरकार पर उठाए सवाल

दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन रद्द

दिल्ली से हरियाणा के रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन (54413/54414) शनिवार यानी 22 अगस्त को पूरी तरह से रद्द कर दी गई है। रेलवे ने कहा कि ऑपरेशनल कारणों से ट्रेन को रद्द किया गया है।