लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को धमकी दी गई है। आरोप है कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देते हुए 7 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। AAP विधायक जरनैल सिंह की शिकायत के मुताबिक, धमकी देने वाले ने कहा है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो केजरीवाल की बेटी को जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद AAP की ओर से मांग की गई है कि अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरे मैसेज और फोन आए थे। जनरैल सिंह ने इसके बारे में 6 नवंबर को मोहाली के SSP से शिकायत भी की थी। शिकायत के मुताबिक, धमकी देने वाले खुद को लॉरेंस गैंग का आदमी बताया। उसने यह भी कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवार को जान से माल डालेगा।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने कागज चेक करने के लिए रोका, गाड़ी में आग लगाकर ड्राइवर ने निकाल ली तलवार

 

शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी ऐक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने इस केस की जांच शुरू कर है। पुलिस इस केस में कॉल रिकॉर्ड, IP लॉग और लोकेशन की जानकारी जुटा रही है। विधायक जनरैल सिंह ने मांग की है कि अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

AAP नेताओं और केजरीवाल ने उठाए थे सवाल

हाल ही में जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के दौरे पर गए थे तब अरविंद केजरीवाल और अन्य AAP नेताओं ने लॉरेंस बिश्नोई ने आरोप लगाए थे। अरविंद केजरीवाल ने तब कहा था कि बीजेपी ने लॉरेंस बिश्नोई को अपना दामाद बना रखा है और उससे लोगों को धमकी दिलवाती है। केजरीवाल का यह बयान उस वक्त आया था जब मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ था और इसकी जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली थी।  

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा आखिरी वीडियो', नाली-सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ गई महिला टीचर

 

बता दें पिछले कुछ साल में बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान , आयुष शर्मा, रणवीर सिंह , रोहित शेट्टी, बिहार के पूर्व विधायक मुकेश रौशन, सांसद पप्पू यादव, हरियाणा के विधायक जगमोहन आनंद और संयम लोढ़ा जैसे नेताओं को धमकी दी गई है।