भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को अचानक अपने 'एक्स' अकाउंट का बायो बदल दिया है। उन्होंने उसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और लिखा- 'मेरा अपडेटेड बायो'। इसके बाद से उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलें तेज होने लगी है। हालांकि अभी तक शहजाद पूनावाला ने बीजेपी छोड़ने की पुष्टि नहीं की है।
बायो अपडेट करने के बाद शहजाद ने अपने एक्स अकाउंट पर खुद के इंटरव्यू की एक क्लिप शेयर की। कैप्शन में लिखा- 'केवल बीजेपी ही आपको नरेंद्र मोदी जी जैसा खुद के दम पर आगे बढ़ने वाला नेता दे सकती है, बाकी पार्टियां तो सिर्फ अपने बच्चों और परिवारवाद को ही बढ़ावा देंगी। इसलिए युवाओं के लिए बीजेपी ही सबसे अच्छा विकल्प है।'
यह भी पढ़ें: पुलिसवाले ने किया 10 साल की बच्ची का रेप, मारकर नदी में फेंक दी लाश
सियासी दलों पर लगाया परिवारवाद का आरोप
वीडियो में शहजाद पूनावाला आरोप लगाते हैं कि बीजेपी को छोड़कर सभी दलों में एक ही परिवार सबकुछ कंट्रोल करता है। वे उद्धव ठाकरे की पार्टी का उदाहरण देते हैं। कांग्रेस का जिक्र करते हैं। सपा और आरजेडी पर भी एक ही परिवार के नियंत्रण का आरोप लगाते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार: पैसे डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बर्खास्त सिपाही चलाता था रैकेट
पूनावाला के नए बायो में क्या?
पूनावाला ने शुक्रवार को ही अपना बायो बदला। इसमें बीजेपी का कहीं जिक्र नहीं है। नए बायो में लिखा है- 'धर्म -इस्लाम, संस्कृति- हिंदू, विचारधारा- भारतीय, लेखक: जीएसटी की यात्रा; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आजीवन अनुयायी।'
कुछ दिनों से शहनाद पूनावाला सक्रिय राजनीति में आगे बढ़ने के संकेत दिए थे। माना जा रहा है कि वह अब सक्रिय राजनीति में अपनी मौजूदगी बढ़ाएंगे। 2017 में बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पूनावाला को बीजेपी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया था।
