दिल्ली में चुनाव आयोग औपर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्श आज तीसरे दिन भी जारी है। इस प्रदर्शन के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने सरकार को नसीहत दी है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव, जवाबदेह सरकार और पारदर्शी व्यवस्था को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताया। इसके साथ ही विपक्ष के प्रदर्श को लेकर उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि सरकार को प्रदर्शनकारियों की बात सुननी चाहिए।
मुरली मनोहर जोशी ने कहा, 'यह बड़ा विचारणीय विषय है। जो भी जायज मांगे हैं वह सारी सुनी जानी चाहिए और संवेदना के साथ सुना जाना चाहिए।' उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि डंडा मारकर काम करने का तरीका जो है वह सही नहीं है और इससे समाधान नहीं निकलते हैं।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब के 2 एयरपोर्ट पर हमला, 3 की मौत और 36 घायल; भारत ने की निंदा
विपक्षी प्रदर्शन पर क्या बोले?
विपक्ष के प्रदर्शन के सवाल के जवाब में मुरली मनोहर जोशी ने अब्राहम लिंकन के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता की सरकार, जनता के लिए और जनता द्वारा चलने वाली सरकार लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने अब्राहम लिंकन के कथन में अपनी बात रखते हुए कहा कि यह व्यवस्था तभी मजबूत रह सकती है, जब चुनाव निष्पक्ष हों और सरकारें जवाबदेह हों।
सरकार को दे गए सलाह
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ब्यूरोक्रेसी यानी सरकारी व्यवस्था पारदर्शी होनी चाहिए। विपक्ष की भूमिका भी जिम्मेदार और प्रभावी होनी चाहिए। साथ ही जनता के सामने सरकार के विकल्प के तौर पर स्पष्ट कार्यक्रम भी होना जरूरी है। मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी काम संविधान के दायरे में होने चाहिए। अगर संविधान का उल्लंघन होता है, तो सुप्रीम कोर्ट को उस मामले को देखना चाहिए। उनके मुताबिक, इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर लोकतंत्र को सही तरीके से चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 'हमारी कोई योजना नहीं है', जंतर-मंतर जाने की चर्चाओं पर बजरंग दल का जवाब
विपक्ष का प्रदर्शन तेज
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अब विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो रहा है। आज लगातार तीसरे दिन कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के नेता विरोध प्रदर्शन के लिए जुटे हुए हैं। पिछले दो दिनों में दिल्ली पुलिस राहुल गांधी , प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं को दो बार हिरासत में ले चुकी है। इसके साथ ही 10 अक्टूबर को सीजेपी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाली है।
