मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेंहदी को बीते दिनों उत्तराखंड में एक लाइव शो कर रहे थे। टिहरी में आयोजित इस शो के दौरान जब दलेर मेंहदी मंच से गा रहे थे तो अचानक उत्तराखंड की सरकार में कैबिनेट मंत्री बोध उनियाल मंच पर आए और उन्होंने दलेर मेंहदी को मंच से ही सबके सामने फटकार लगा दी। उन्होंने दलेर मेंहदी पर आरोप लगयाा कि वह दारू पीकर आए हैं और गाना नहीं गा पा रहे हैं। इसके बाद दलेर मेंहदी के समर्थन में कई दिग्गज आए और पंजाब के लोग भी समर्थन करने लगे। आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी के नेता द्वारा सिखों और पंजाबी सिंगर के अपमान से जोड़कर दिखाया। अब बीजेपी डैमेट कंट्रोल की कोशिश कर रही है।
यह पूरा विवाद पिछले हफ्ते टिहरी जिले में कुंजपुरी मेले से शुरू हुआ। इस मेले में हजारों लोग कार्यक्रम देखने आए थे। जैसे ही मंच पर दलेर मेंहदी आए और गाना गाने की कोशिश की वह गा नहीं पाए। इसके बाद मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर आए और कहा,'इतना पैसा देके हमने आपको बुलाया। इसलिए बुलाया कि हमारे लोगों को, सर आप ध्यान से, आप हमको मतलब बेवकूफ बना रहे हैं बैठ के? मिक्सर के जरिए आवाज निकाल रहे हैं। गलत बात है, गलत बात है।' मंत्री ने दलेर मेंहदी पर दारू पीने का भी आरोप लगा दिया।
यह भी पढ़ें: दलेर मेहंदी विवाद: नरोत्तम मिश्रा से कुछ सीख नहीं पाए सुबोध उनियाल?
बीजेपी पर कैसे पड़ा भारी?
दलेर मेंहदी पंजाब के मशहूर सिंगर और पंजाब में लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उत्तराखंड में उनके साथ मंत्री के इस बर्ताव के बाद पंजाब के लोग खुलकर उनके समर्थन में आ गए। इसके बाद मीका सिंह ने सार्वजनिक तौर पर मंत्री के बयान पर नाराजगी जाहिर की और कई अन्य सितारे समर्थन में उतर आए। इधर, पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के मंत्री के द्वारा दलेर मेंहदी के साथ किए गए इस बर्ताव को सिखों के अपमान और पंजाबी सिंगर के अपमान के साथ जोड़कर दिखाया जाने लगा। पार्टी ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में कई पोस्ट किए। \
पंजाब में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव हैं और भारतीय जनता पार्टी पंजाब में सरकार बनाने का सपना देख रही है। अमित शाह ने खुद पंजाब की कमान संभाली हुई है। ऐसे में पार्टी के लिए पंजाबी सिंगर का अपमान करना भारी पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, पार्टी ने अब इस मामले में डैमेज कंट्रोल की कोशिश शुरू कर दी है।
सीएम धामी क्या बोले?
मामले ने तूल पकड़ा तो उत्तारखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद सफाई देने सामने आए। उन्होंने कहा, 'मैं कहता हूं कि उस समय मंत्री पर जनता का दवाब रहा होगा। मंत्री जी खुद आकर कह चुके हैं कि मुझे नहीं पता था कि उनका स्वास्थ्य खराब है।' उन्होंने आगे कहा, 'उत्तराखंड कलाकारों की धरती है, यहां सबका सम्मान होता है। मुझे लगता है कि इस विषय को यही समाप्त कर देना जाना चाहिए। मैं मीका भाई और दलेर मेहंदी से बात करूंगा। दोनों मेरे अच्छे मित्र हैं।'
यह भी पढ़ें: 'धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होगा', केजरीवाल और राहुल गांधी पर गृह मंत्री का हमला
माफी की मांग
दलेर मेंहदी के समर्थन में अब कई कलाकार और सिख संगठन सामने आ गए हैं। मीका सिंह भी लगातार अपने भाई के साथ हुए बर्ताव को गलत बता रहे हैं। ऐसे में मंत्री सुबोध उनियाल और बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब लोग मंत्री से बिना शर्त माफी की मांग कर रहे हैं। पंजाब चुनाव से पहले इस तरह के विवाद भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
